निम्बाहेड़ा। विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का उपयोग कर अपनी सरकार चुनने के लिए मत्तदाताओं में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। सुबह से ही लम्बी लम्बी कतारों में लगकर वोटर अपना वोट दाल रहे हैं।
निंबाहेड़ा उपखंड के ग्रामीण क्षेत्र धीनवा में शांतिपूर्वक मतदान प्रक्रिया चल रही हैं। यहां मतदान केंद्र पर पहली बार अपना वोट डाल रही लड़कियों में काफी उत्साह नजर आ रहा हैं। लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महिलाए और बालिकाए काफी उत्सुक और खुश दिखाई दे रही हैं।