पन्ना। विधानसभा निर्वाचन अंतर्गत 3 दिसम्बर को शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना में जिले के तीन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पन्ना, पवई और गुनौर की मतगणना संपन्न होगी। विधानसभावार मतगणना कार्य के दौरान टेबल पर बनाए गए प्रारूपों को राउण्डवार हस्तलिखित तैयार कर कम्प्यूटराईजेशन के लिए प्रदान किया जाएगा।जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा राउण्डवार हस्तलिखित प्रारूप तैयार कर रिटर्निंग अधिकारी के हस्ताक्षर उपरांत कम्प्यूटराईजेशन के लिए प्रदान करने हेतु लोकसेवकों की ड्यूटी लगाई गई है। इन्हीें लोकसेवकों द्वारा हस्तलिखित प्रारूप का कम्प्यूटराईज्ड शीट से मिलान करने का कार्य भी किया जाएगा। पवई विधानसभा के लिए योजना अधिकारी दर्शना साखरे एवं लेखापाल नारायण सिंह परमार, गुनौर विधानसभा के लिए परियोजना अर्थशास्त्री सुनीता श्रीवास एवं लेखापाल इरफान खान और पन्ना विधानसभा के लिए सहायक सांख्यिकी अधिकारी राजीव लोचन पटेल एवं लेखापाल प्रशांत सहस्त्रबुद्धे की ड्यूटी लगाई गई है। सभी लोकसेवकों को मतगणना दिवस पर सुबह 6 बजे कर्त्तव्य स्थल पर उपस्थित होकर कार्य संपादन के लिए निर्देशित किया गया है। लोकसेवकों द्वारा मोबाइल लाने पर प्रतिबंध रहेगा। 29 नवम्बर को दोपहर 12 बजे से शासकीय छत्रसाल महाविद्यालय पन्ना में कार्य संपादन संबंधी प्रशिक्षण भी होगा।पवई की 24 राउण्ड और गुनौर की 20 राउण्ड में होगी मतगणनामतगणना के लिए विधानसभावार कक्ष में 14-14 टेबल लगाई जाएंगी। पन्ना विधानसभा की मतगणना 21 राउण्ड, पवई की 24 राउण्ड और गुनौर की 20 राउण्ड में पूर्ण होगी। सुबह 8 बजे से डाक मतपत्र की गणना जबकि 8.30 बजे से ईव्हीएम से मतगणना का कार्य शुरू होगा।