नरसिंहपुर। किसानों की सुविधा को देखते हुए दिनाँक 27-11-2023 दिन सोमवार को कृषि उपज मंडी नरसिंहपुर में किसान अपनी उपज का विक्रय कर सकेंगे। उक्त जानकारी उप संचालक जबलपुर मंडी एवं सचिव कृषि उपज मंडी नरसिंहपुर द्वारा दी गई। किसान बंधुओं एवं व्यापारियों से अनुरोध है कि इस विशेष अवसर पर अपनी उपज क्रय घोष में अवश्य रूप से शामिल होकर लाभ लें।