जबलपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार सुमन के निर्देशन में आज मानस भवन में मतगणना दल का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में सीईओ जिला पंचायत जयति सिंह व प्रशिक्षकों द्वारा मतगणना को लेकर हर एक बिंदु पर विस्तार से जानकारी दी। जिसमें मतगणना दल के लिये की जाने वाली तैयारियां, मतगणना स्थल पर प्रवेश, सामग्री, बैठक व्यवस्था, मतगणना टेबल पर मतदान मशीनों का वितरण, मशीनों के नंबरों की जांच, मतदान यूनिट के बॉक्स के सीलों की जांच, कंट्रोल यूनिट पर लगी सीलों की जांच, रिजल्ट खण्ड से ऐड्रेस टेग व हरी पत्र मुद्रा को हटाना, पॉवर स्विच ऑन करना, रिजल्ट देखने के लिये रिजल्ट बटन को दबाना, परिणामों का प्रदर्शन, इस प्रकार मतगणना प्रक्रिया के विभिन्न प्रक्रिया को विस्तार से बताकर मशीनों को सील करने आदि के साथ पोस्टल बैलेट गणना को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में सभी रिटर्निंग अधिकारी व गणनादल उपस्थित रहे।