BREAKING NEWS
BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 25, 2023, 6:56 pm
BIG NEWS : सांप्रदायिक सदभाव अभियान सप्ताह एवं झंडा दिवस पर सद्भावना रैली का आयोजन, पढ़े अजयसिंह सिसोदिया के साथ शेख इसाक की खबर 

Share On:-

रामपुरा। सांप्रदायिक सद्भावना राष्ट्रीय एकता संस्कृति और राष्ट्रीय भावना के लिए पूरे देश में 19 से 25 नवंबर तक सांप्रदायिक सद्भाव अभियान सप्ताह मनाया जाता है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के स्व-शासी संगठन नेशनल फाऊंडेशन फॉर कम्युनल हार्मनी के अंतर्गत सांप्रदायिक सौहार्द के लिए कौमी एकता सप्ताह के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द अभियान चलाया जाता है। 
उक्त संदर्भ में दिनांक 24 नवंबर को शासकीय महाविद्यालय रामपुरा में सांप्रदायिक सद्भाव की भावना को बढ़ाने के लिए कौमी एकता सप्ताह के अंतर्गत सद्भावना शपथ और सद्भावना रैली का आयोजन किया गया। कौमी एकता की शपथ महाविद्यालय प्राचार्य डॉ बलराम सोनी द्वारा विद्यार्थियों एवं स्टाफ को दिलाई गई। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य ने सहिष्णुता और सह अस्तित्व तथा भाईचारे के मूल्यों और सदियों पुरानी परंपराओं के प्रति संकल्प लेने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। महाविद्यालय प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित कर कहा कि विद्यार्थी सद्भावना का श्रेष्ठ उदाहरण समाज में प्रस्तुत करें। अपने जीवन मूल्यों और लक्ष्य के प्रति संकल्पित रहे आपसी सौहार्द और सद्भावना के साथ समाज में अपनी भूमिका को निभाये। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने सद्भावना रैली निकाली व सद्भावना से प्रेरित नारों का उद्घोष किया। विद्यार्थियों के द्वारा सद्भावना झंडा स्टीकर विभिन्न वाहनों पर लगाए गए एवं सहायता राशि का एकत्रीकरण किया। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ कौमी एकता सप्ताह के कार्य को संपादित किया। महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने सराहनीय भूमिका निभाई l कार्यक्रम का आभार राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो आशीष कुमार सोनी ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE