BREAKING NEWS
BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 25, 2023, 7:15 pm
REPORT : कलेक्टर दिनेश जैन ने सशस्‍त्र झण्डा दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला अधिकारियों की ली बैठक, बोले- सैनिक कल्याण के प्रति जिले में सहयोग का वातावरण निर्मित करें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में सैनिकों के कल्‍याण के लिये आमजनों में वातावरण निर्मित हो लोग देश की अखण्‍डता, एकता एवं सुरक्षा में अपना बलिदान देने वाले वीर जवानों के त्‍याग एवं बलिदान को महसूस करें और सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कल्‍याण के कार्याे के लिये स्‍वेच्छिक रूप से आर्थिक सहयोग के लिये आगे आये, यह बात कलेक्‍टर दिनेश जैन ने शनिवार को सशस्‍त्र सेना झण्‍डा दिवस की पूर्व तैयारियों के संबंध में कलेक्‍टोरेट में सभी जिला  अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुये कही।

कलेक्‍टर ने कहा कि, सभी अधिकारी सैनिकों के कल्‍याण के लिये अपना एक दिन का वेतन सहयोग के रूप में जमा करवायें और अपने अधिनस्‍थ कर्मचारियों को भी सौ रूपये से लेकर एक हजार रूपये तक की सहयोग राशि जमा करवाने के लिये प्रेरित करें । कलेक्‍टर ने कहा कि, यह अभियान पूर्णतरू स्‍वेच्छिक है और प्रयास यह है कि, जिले के नागरिक इस अभियान से जुडे और सैनिकों के कल्‍याण के लिये आर्थिक सहयोग के लिये आगे आये । सशस्‍त्र सेना झण्‍डा दिवस के दिन सभी जिला अधिकारी निर्धारित रूट पर शहर में बाजार का भ्रमण कर सैनिक कल्‍याण के लिये सहयोग राशि दानदाताओं से संग्रहि‍त करेंगे । कलेक्‍टर ने संबंधित एसडीएम को भी अपने उपखण्‍ड स्‍तर पर स्‍वयं सेवी संस्‍थाओं और सामाजिक संगठनों की बैठक कर उन्‍हे आर्थ‍िक सहयोग के लिये प्रेरित करने के निर्देश दिये ।

उल्‍लेखनीय है कि, जिले में सशस्त्र सेना झण्‍डा दिवस पर इस वर्ष 50 लाख से अधिक सहयोग राशि सभी के सहयोग के एकत्रित कर सैनिक कल्‍याण कार्यालय के खातें में जमा  करवाने का लक्ष्‍य तय किया गया है। कलेक्‍टर ने विश्‍वास जताया कि, सभी के सहयोग से नीमच जिला यह लक्ष्‍य हासिल कर प्रदेश एवं देश का अग्रणी जिला बनेगा ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE