उज्जैन। तराना नगर के क्षत्रिय राठौर धर्मशाला स्थित श्री राम मंदिर प्रांगण में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बाबा का आकर्षक एवं मनमोहक श्रंगार किया गया। समाजजनों द्वारा बाबा को 56 भोग की महाप्रसादी का भोग लगाया साथ ही महाआरती के पश्चात अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया आपको बता दें कि अन्नकूट शब्द का अर्थ अन्नों का मिश्रण होता है। इसके कारण से भी लोग इस पूजन के लिए कई सारे पकवान बनाते हैं और भगवान कृष्ण को भोग लगाते हैं उसी तारतम्य में क्षत्रिय राठौर के सभी समाजजनों द्वारा शनिवार की शाम को अन्नकूट महाप्रसादी का लाभ लिया जिसमे तराना नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो के समाजजनों ने महाप्रसादी का लाभ लिया उपरोक्त जानकारी राठौर समाज अध्यक्ष गिरधारीलाल सोलंकी द्वारा दी गई।