भोपाल। लायंस क्लब ऑफ भोपाल का दीपावली मिलन समारोह शनिवार को एक निजी होटल में आयोजित किया गया। जिसमें गीत, संगीत और डांस के साथ ही अंताक्षरी प्रतियोगिता का भी कार्यक्रम रखा गया था। इस मौके पर सभी सदस्यों ने एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी।
समन्वयक लायन ज्ञानदेव मिश्रा एवं लायन अनिता मिश्रा ने तुलसी का पौधा देकर सभी अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद लायन रचना चौबे द्वारा शानदार म्यूजिकल अंताक्षरी का संचालन किया गया। विजेताओं को लायन अलका शुक्ला,लायन तृप्ति सिंह ने पुरस्कार बांटे। कार्यक्रम के बाद डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन जेपीएस जौहर और लायन प्रवीण वशिष्ठ ने सभी विशिष्ट अतिथियों का शॉल और श्रीफल देकर सम्मान किया।
रीजनल चेयरपर्सन लायन अजीम खान, लायन आशीष जैन एवं जोन चेयरपर्सन लायन सतीश शर्मा, लायन इंद्रपाल सिंह, लायन नीलू सूरी, लायन सतीश शर्मा, लायन हरीश गहलोत एवं कैबिनेट सेक्रेटरी लायन अलका विजय, कैबिनेट ट्रेजरार लायन गुलशन छाबड़ा, लायन एल एन शर्मा, सह कोषाध्यक्ष लायन नितिन गर्ग सहित पूर्व कोऑर्डिनेटर लायन नरेंद्र सिंह जग्गी का सम्मान किया गया।