BREAKING NEWS
BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 26, 2023, 12:07 pm
KHABAR : चौथमल जी महाराज साहब पूरे देश में शाकाहार और जीव दया के परिचायक थे, चातुर्मास धर्मसभा में प्रवर्तकश्री विजयमुनिजी मसा ने कहा, प्रवचन श्रवण के लिए प्रतिदिन उमड़ रही समाजजनों की भीड़, पढ़े खबर   

Share On:-

नीमच। चौथमल जी महाराज साहब शाकाहार और जीव दया के परिचायक थे। चौथमल जी महाराज साहब ने झोपड़ी से लेकर महल तक लोगों को प्रेरणा देकर अहिंसा से जोड़ा और जीव दया का भाव फैलाया। उन्होंने अनेकों राजाओं को शाकाहार से जोड़कर संसार को एक अनूठी प्रेरणा प्रदान की थी। आधुनिक युग में वैज्ञानिक भी शाकाहार में विश्वास कर रहे हैं। यह बात वर्षों पहले चौथमल जी महाराज ने सभी देशवासियों को बताई थी जो आज के आधुनिक युग में सही साबित हो रही है।
यह बात जैन दिवाकरीय श्रमण संघीय, पूज्य प्रवर्तक, कविरत्न श्री विजयमुनिजी म. सा. ने कही। वे श्री वर्धमान जैन स्थानकवासी श्रावक संघ के तत्वावधान में नीमच सिटी स्थित श्री वर्धमान जैन दिवाकर भवन पर दिवाकर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित  धर्मसभा में बोल रहे थे।
शनिवार को प्रवर्तक विजय मुनि जी महाराज साहब के सानिध्य में नीमच सिटी स्थित दिवाकर भवन में गुरु जैन दिवाकर गुरुदेव श्री चौथमल जी महाराज साहब की जयंती सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रवर्तक मुनि श्री ने कहा कि समाज में सुधार के लिए महंगे और खर्चीली आयोजनों पर नियंत्रण होना चाहिए ताकि समाज में समानता रहे ।वैवाहिक मांगलिक कार्यक्रम में न्यूनतम 11 वस्तुएं निर्माण करना चाहिए ताकि लोग झूठा नहीं छोड़े। बिगाड़ा नहीं हो। युवा वर्ग में धर्म संस्कार की शिक्षा प्रदान करनी होगी तभी धर्म संस्कृति के साथ समाज की रक्षा हो सकेगी।उप प्रवर्तक श्री चंद्रेश मुनि जी महाराज साहब ने कहा कि दीक्षा लेने वाला मृत्यु से कभी नहीं डरता है। चौथमल जी महाराज साहब जहां-जहां जाते थे वहां लोगों का मेला लग जाता था। चौथमल जी महाराज साहब ने जीव हिंसा, मदिरापान,मांसाहार नहीं करने का संकल्प दिलाकर पूरे देश में क्रांतिकारी परिवर्तन का शंखनाद किया था।
साध्वी डॉक्टर विजया सुमन श्री जी महाराज साहब ने कहा कि चौथमल जी महाराज साहब, कस्तूरचंद जी महाराज साहब ,मोहन मुनि जी महाराज साहब का जीवन जीव दया का परिचायक रहा है।जियो और जीने दो का संदेश उन्होंने पूरे संसार को दिया था जो आज भी आदर्श प्रेरणादाई प्रसंग है। विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि महान संतों ने हमेशा देश में सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास जियो और जीने दो का संदेश दिया है।धर्म न्याय के मार्ग पर चलने की शिक्षा प्रदान की है दीन दुखियों की सेवा का संदेश दिया है।गुरुओं के मार्गदर्शन में ही भारत विश्व शिखर की ओर आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर श्रीमती रानी राणा, माया कांठेड़,आशा सांभर, भंवरलाल देश लहरा, विजय बाफना,अभय जी सुराणा जावरा ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में अभय श्रीमाल रिंगनोद, सचिन श्रीमाल पुणे ,मनीष भटेवरा निम्बोद कांतिलाल पुणे,अभय सुराणा जावरा ,राजेंद्र जी तरावत कोयंबटूर, अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
इस अवसर पर शनिवार सुबह जैन दिवाकर चिकित्सालय में रोगियों को फल एवं गायों को हरे चारा वितरण का आयोजन किया गया इसमें सभी समाज जनों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन विजय बाफना ने किया तथा आभार श्री संघ अध्यक्ष उमराव सिंह राठौड़ ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE