शाजापुर। 26 नवंबर को हर वर्ष सविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है इसी कड़ी में रविवार के दिन भीम आर्मी कार्यकर्ताओ एव बाबा साहब अंबेडकर के अनुयायियों के द्वारा 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में मनाया गया।
महुपुरा चोराहा स्थित बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर याद किया गया एवं सविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया इस दौरान संविधान से प्रदत शक्तियों के बारे में चर्चा की गई। संवैधानिक मूल्यों के प्रति नागरिकों में सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।