देवास। 27 नवंबर को आने वाले गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पूर्व प्रतिदिन सुबह प्रभात फेरी का आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी में आज सिख समाज के लोगों द्वारा ऐतिहासिक कार रैली के रूप में एबी रोड गुरुद्वारा साहिब से लगभग 100 कार प्रभात फेरी के रूप में शहर के विभिन्न मार्ग एमजी रोड तहसील चौराहा सयाजी गेट से चौपाल सागर पहुंची जहा से पेदल प्रभातफेरी के रुप में शिप्रा गुरुद्वारा साहिब पर पहुंची। प्रभातफेरी का जगह-जगह भव्य आतिशबाजी एवं फूलों की बरखा से स्वागत किया गया। सिख समाज के सभी स्त्री सत्संग जत्था आदि प्रभात फेरी में साथ चल रहे थे तथा शब्दों का गायन कर रहे थे शिप्रा गुरूद्वारा पर समापन हुआ एवं भव्य रूप से प्रसाद का वितरण किया गया।आज इसी कड़ी में अब रोड गुरुद्वारा साहिब में रात्रि में बच्चों का कवि दरबार सजाया जाएगा। कल श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। जिसमें दोपहर में कीर्तन दीवान एवं लंगर तथा रात्रि में पुन कीर्तन दीवान तथा लंगर एवं रात्रि में श्री गुरु नानक जी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा एवं भव्य आतिशबाजी की जावेगी समाज के अध्यक्ष सरदार दिलीप सिंह जी द्वारा एवं सचिव श्री गुरु चरण सिंह जी द्वारा शहर वासियों से अपील की है कि इस महान पर्व पर सब गुरुद्वारा साहिब में गुरु के दर्शन कर लंगर प्रसाद ग्रहण करे।