बागली। हिंदू समाज की बेटियों को सजक एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए, विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी व्दारा ग्रामीण क्षेत्र लगातार कार्य किया जा रहा है।इसी के चलते दुर्गा वाहिनी के अंतर्गत प्रत्येक गांवों में बालिकाओं की शाखा संचालित की जा रही है। जिसमें बालिकाओं को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाती है,साथ ही उन्हें लाठी चलाना तलवारबाजी साथी कई महत्वपूर्ण चीज सिखाई जा रही है।इसी कडी में रविवार के दिन बागली के गुराडिया कला में कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद सदस्य श्रीमती आरती सोनू पाटीदार, श्रीमती सीमा पवन पाटीदार ,बजरंग दल के नारायण शर्मा, बाल संस्कार प्रमुख दिव्या पाटीदार, रुचि आर्य प्रखंड संयोजक किखंड स्तरीय बालिकाओं का पथ संचलन निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में 500 से अधिक बालिकाएं सम्मिलित हुई, घोष की ताल पर ताल से ताल मिलाकर पद संचलन में बालिकाएं चल रही थी। किसी के हाथ में लाठी तो किसी के हाथ में तलवार और कदम से कदम मिलाकर पद संचलन में चल रही थी। पथ संचालन पाटीदार समाज धर्मशाला से प्रारंभ हुआ जो कि गांव के प्रमुख मार्गाे से होते हुए पुनः धर्मशाला पहुंचा जहां पर संचालन का समापन किया गया।संचालन के स्वागत के लिए गांव में जगह जगह आतिशबाजी की गई, साथ ही जिस मार्ग से पथ संचलन गुजरा उस मार्ग पर महिलाओं द्वारा स्वागत रंगोलिया भी बनाई गई ,जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर पथ संचालन का स्वागत किया गया। बता दे की ग्राम गुराडिया कला में पहली बार बालिकाओं का पथ संचलन निकाला है। जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया।