बड़वानी। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 बड़वानी में संचालित एनसीसी इकाई के केडेटस द्वारा संख्या प्राचार्य आरएस जाधव के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में एनसीसी के केडेट्स द्वारा नगर के प्रसिध्द स्मारक, गांधी स्मारक (कुकरा बसाहट) एवं डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क बस स्टेण्ड) में सफाई का स्वच्छता अभियान चलाया। एनसीसी ऑफिसर प्रकाश गोयल के अनुसार यह कार्य 9 एमपी बटालियन इंदौर के कमांडिंग अधिकारी कर्नल मोहन तिवारी तथा ले. कर्नल वरूण भारतीय के आदेशानुसार एनसीसी के 75वां एनसीसी दिवस के तहत शुक्रवार को बड़वानी नगर में 90 से अधिक केडेडस ने रैली निकालकर आमजन को स्वच्छता के प्रति नियमित जागरूकता का संदेश दिया। वहीं शनिवार को सुबह 9 बजे गांधी स्मारक तथा परिसर में झाडु लगाकर सफाई की, इसके बाद बस स्टेण्ड स्थित अंबेडकर पार्क में प्रतिमा की सफाई, परिसर में भी सफाई की, साथ ही दोनो स्थानो पर पुष्प सुमन एवं माल्यार्पण कर महापुरुषो की नमन किया। उक्त अभियान में संस्था के आशीष शुक्ला, अजय यादव, अणिनि अनिल मिला, निर्भयसिंह जामोद, सोनल महाजन, प्रभाकर मानकर, रवि धनगर, चौनसिंह भालके, पारसराज शेख, केडेटस-क्रिश मालवीय, अश्विन, यशराज, कंगना पवार, यतिबोल, गुड्डी खन्ना, कुश मालवीय, निलेश, प्रियंका केवट मुस्कान भाबर, आयुषी डावर का विशेष योगदान रहा।