BREAKING NEWS
BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 27, 2023, 11:06 am
BIG NEWS : एनसीसी कैडेट्स ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 75 वाँ स्थापना दिवस, रक्तदान, साइकिल रैली, 26/11 के शहीदों को अर्पित की पुष्पांजलि, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। एनसीसी के 75वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टस इंदौर के निर्देशानुसार 5 मध्यप्रदेश स्वतंत्र कम्पनी एनसीसी नीमच के नीमच और मंदसौर के विभिन्न महाविद्यालयो और विद्यालयों द्वारा पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता, यातायात नियमों का पालन की जन जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कमान अधिकारी कर्नल रिज़वान खान ने कनावटी से हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवानगी दी। रैली का समापन क्रमांक 2 स्कुल में किया गया और  26/11 के शहीदों के लिए मौन रख और मैदान में बने हुए शहीद स्तंभ पर विधिवत पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कर्नल रिज़वान खान ने कैडेट्स को सदैव देशभक्ति और एक अच्छे नागरिक बनने का प्रेरणास्पद उदबोधन दिया। साथ ही स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में सीनियर डिवीज़न के कैडेट्स और उपस्थित यूनिट स्टाफ़ द्वारा 21 यूनिट रक्तदान किया गया।
रक्तदान के दौरान कमान अधिकारी और रेडक्रॉस नीमच के डॉ सत्येंद्र सिंह राठौर द्वारा कैडेट्स को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया साथ ही आम जनता ने रक्तदान संबंधी नकारात्मक भ्रांतियों और के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया।  
ग़ौरतलब है कि इस वर्ष में एनसीसी यूनिट द्वारा यह तीसरा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। इसके लिए महाविद्यालय प्राचार्य डॉ के एल जाट द्वारा कमान अधिकारी कर्नल रिज़वान ख़ान सहित समस्त यूनिट स्टाफ़, डॉ सत्येंद्र सिंह और रेडक्रॉस की मेडिकल टीम का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए रक्तदान करने वाले समस्त कैडेट्स को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।  
कार्यक्रम के दौरान ही नीमच पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी द्वारा कैडेट्स को रक्तदान, राष्ट्रसेवा व अन्य सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी के लिए सदैव अग्रिम पंक्ति में रहने के लिए प्रेरित किया। 
कमान अधिकारी कर्नल रिज़वान खान ने बताया कि आज राष्ट्रीय कैडेट कोर अपना 75वं स्थापना दिवस मना रहा हैं। यह दिन आज इसलिए भी महत्वपूर्ण हो गया है कि आज ही के दिन हमारे देश का संविधान बन कर तैयार हुआ था और मुंबई में 26/11 के आतंकवाद हमले का मुंह तोड़ जवाब देते हुए जवानों ने प्राणों की आहुति देकर  विजय हासिल की।
इस मौके पर सूबेदार भवानी सिंह, सूबेदार जय प्रकाश, नायब सूबेदार जयराम बडक, सीएचएम राजेन्द्र सिंह, चीफ ऑफिसर प्रदीप यादव, एनसीसी इंचार्ज महेंद्र कुमार शर्मा, कुलदीप सिंह, शुभम उपस्थित रहें। कार्यक्रम सफल बनाने में जिला प्रशासन और यातायत व केंट थाना पुलिस का भी पूण सहयोग रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE