BREAKING NEWS
PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<     BIG NEWS : गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए शाजापुर.. <<     KHABAR : कन्या छात्रावास में बिना अनुमति प्रवेश.. <<     VIDEO NEWS : लोगों के बीच पहुंची DIG सिमाला प्रसाद,.. <<     NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<     KHABAR : पहली बार टांडा-बरूड थाने में मुख्यमंत्री.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन के खलटाका में अवैध गौवंश परिवहन का.. <<     KHABAR : दो माह में तेंदुए के हमले की तीसरी घटना,.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवना नदी घाट पर.. <<     KHABAR : कहानी बदलाव की- शासन की योजना ने बदली सतीश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 27, 2023, 11:12 am
NEWS : पूर्व सीएम राजे ने किए त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन, कृपलानी भी रहे मौजूद, क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम के निवास फलौदी रवाना, मेहंदीपुर बालाजी जाने का भी है कार्यक्रम, पढ़े दिनेश मेनारिया की खबर  

Share On:-

निम्बाहेड़ा। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया रविवार को चुनाव पश्चात प्रतापगढ़-बांसवाड़ा जिले के दौरे पर रही। इस दौरान प्रतापगढ़ जिले के श्री गौतमेश्वर महादेव मंदिर में अभिषेक के पश्चात बांसवाड़ा जिले में स्थित श्री त्रिपुरा सुन्दरी के दर्शन करने पहुंची। इस दौरान राज्य के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी भी साथ मौजूद रहे।
वसुंधरा राजे ने त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन कर राज्य में खुशहाली की कामना की। इससे पूर्व प्रातः पूर्व सीएम राजे एवं पूर्व मंत्री कृपलानी के प्रतापगढ़ के श्री गौतमेश्वर महादेव में अभिषेक पश्चात त्रिपुरा सुंदरी, बांसवाड़ा हेलीकॉप्टर से पहुंचे, जहां भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अगुवाई कर स्वागत किया।
श्री त्रिपुरा सुन्दरी में दर्शन एवं पूजा अर्चना के बाद राजे यहां से फलौदी जिले की लोहावट तहसील के ढेलाना ग्राम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राजस्थान के क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम के पिता स्व कुशलाराम के निधन पर शोक संवेदना करने के लिए रवाना हो गई।राजे के साथ पूर्व केबिनेट मंत्री श्रीचंद कृपलानी भी रवाना हुए।
ढेलाना में क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम के मकान पर शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री राजे दौसा जिले में स्थित मेहंदीपुर बालाजी महाराज के दर्शन एवं पूजा अर्चना के लिए रवाना होगी, जहां से शाम को वे जयपुर पहुंचेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE