BREAKING NEWS
BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 27, 2023, 12:19 pm
KHABAR : शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दिया मतगणना करने वाले कर्मियों को प्रशिक्षण, जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा- प्रशिक्षण में बताई जा रही बातों व विधियो को अच्छी तरह से समझें, पढ़े खबर 

Share On:-

बड़वानी। मतगणना का कार्य पूरी सावधानी व सजगता से र्क्रमानुसार किया जाने वाला कार्य है। अतः इस कार्य में संलग्न अधिकारी-कर्मचारी प्रशिक्षण में बताई जा रही बातो, विधियो को अच्छी तरह से समझे, जिससे गणना का कार्य विधि सम्मत तरीके से सम्पन्न हो सके। उक्त बाते कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राहुल फटिंग ने कही। 

वे शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी में माइक्रो आर्ब्जवर, गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायकों, कर्मचारी को दिए जाने वाले मतगणना के प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ करते हुये बोल रहे थे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने डाक मतपत्र व ईवीएम की, कि जाने वाली गणना किस प्रकार की जायेगी । इस दौरान क्या-क्या सावधानी रखना है । डाक मतपत्र का लिफाफा खोलने के साथ सर्वप्रथम घोषणा पत्र का कैसे व क्या निरीक्षण करना है, घोषणा पत्र सही पाये जाने पर किस प्रकार मतपत्र वाला लिफाफा रखा जायेगा व उसमें से मतपत्र निकालकर गणना की जायेगी। रेण्डम आधार पर चयनित एक वीवीपैट मशीन की पर्चियों का मिलान किस प्रकार उस मतदान केन्द्र पर मशीन में डाले गये वोट से किया जायेगा, इसके बारे में विस्तार से बताया। 

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियो को बताया गया कि किस प्रकार उनकी टेबल पर कन्ट्रोल यूनिट लाई जायेगी, किस प्रकार कन्ट्रोल यूनिट की सील को मतगणना एजेंटो को दिखाना है उसे हटाकर मशीन में डाले गये वोटो की गिनती कर पत्रक तैयार किये जायेंगे । तैयार पत्रको को किस प्रकार रिटर्निग अधिकारी तक पहुंचाया जायेगा। प्रशिक्षण के दौरान गणना कर्मियो को कन्ट्रोल यूनिट पर गणना कार्य का प्रदर्शन भी कर के दिखाया गया । वहीं प्रशिक्षण के दौरान जहॉ प्रतिभागियो के प्रश्नो का समाधान किया गया, वहीं प्राजेक्ट के माध्यम से भी विस्तार से सभी बारीकियो से अवगत कराया गया । उन्हें बताया गया कि किस प्रकार मतगणना के पश्चात् पुनः ईवीएम की सीलिंग की जायेगी । इस कार्य में भी किस प्रकार पारदर्शिता रखी जाना है, इसके बारे में विस्तार से बताया गया ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE