BREAKING NEWS
BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 27, 2023, 1:11 pm
KHABAR : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में मतगणना से पहले इस दिन होगी मतगणना संबंधी मॉकड्रिल, शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में दिया मतगणना कार्य में संलग्न विभिन्न अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण, पढ़े खबर

Share On:-

बुरहानपुर विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के अंतर्गत जिले में मतगणना की व्यापक तैयारियां की जा रही है। इसी श्रृंखला में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भव्या मित्तल के निर्देशानुसार मतगणना कार्य में संलग्न विभिन्न अधिकारियों व कर्मचारियों का संयुक्त प्रशिक्षण शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय बुरहानपुर में आयोजित रहा। 

अपर कलेक्टर वीरसिंह चौहान एवं अपर कलेक्टर शंकरलाल सिंगाडे़ ने अधिकारियों से बारी-बारी से चर्चा करते हुए सौंपे कार्य-दायित्वों को व्यवस्थित एवं समन्वयता के साथ संपादित करने की बात कही। मतगणना 3 दिसम्बर, 2023 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बहादरपुर में होगी। खाद्य आपूर्ति विभाग को निर्देशित किया गया कि, मतगणना कार्य में संलग्न अधिकारियों व कर्मचारियों को समय पर चाय, नाश्ता और भोजन उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। वहीं नगर निगम बुरहानपुर को पेयजल, फायर बिग्रेड एवं सफाई व्यवस्था, विद्युत विभाग को निर्बाद्ध रूप से बिजली की आपूर्ति करने हेतु निर्देशित किया गया। पोस्टल बैलेट/ईटीपीबीएस, सारणीकरण, सीलिंग, स्ट्रांग रूम की व्यवस्थायें इत्यादि अन्य कार्याे में संलग्न अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक सावधानियाँ बरतते हुए कार्य संपादित करने हेतु निर्देश दिये गये। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बहादरपुर में 2 दिसम्बर, 2023 को प्रातः 11 बजे से मॉकड्रिल का आयोजन किया जायेगा। मॉकड्रिल में समस्त अधिकारीगण व कर्मचारीगण समय पर अनिवार्यतः उपस्थित रहना सुनिश्चित करें। प्रशिक्षण में संयुक्त कलेक्टर अशोक कुमार जाधव, रिटर्निंग ऑफिसर बुरहानपुर पल्लवी पुराणिक, रिटर्निंग ऑफिसर नेपानगर अजमेर सिंह गौड़ सहित अन्य अधिकारीगण व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE