BREAKING NEWS
BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 27, 2023, 1:39 pm
KHABAR : डाक मतपत्रों की गिनती से होगी मतगणना की शुरुआत, इसके आधा घंटे बाद शुरू की जा सकेगी ईव्हीएम के मतों की गणना, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

पन्ना। विधानसभा चुनाव के तहत 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना की शुरूआत डाक मतपत्रों की गणना से होगी, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के मतों की गणना शुरू करने के लिए डाकमत पत्रों की गणना खत्म होने का इंतजार नहीं किया जाएगा। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के मुताबिक ईव्हीएम के मतों की गणना का काम डाकमत पत्रों की गणना शुरू होने के आधा घंटे बाद प्रारंभ किया जा सकेगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा डाकमत पत्रों की गणना के लिए प्रत्येक रिटर्निंग अधिकारी को एक सहायक रिटर्निंग अधिकारी तथा एक गणना पर्यवेक्षक और दो गणना सहायकों को नियुक्त करने की मंजूरी भी प्रदान की गई है।        
निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार मतगणना राउण्डवार सम्पन्न होगी। निर्वाचन आयोग द्वारा तैनात प्रेक्षक प्रत्येक दौर में मतगणना की रेण्डम जांच करेंगे। इसके अलावा आयोग के रिकार्ड के लिए मतगणना कक्षों की वीडियो रिकार्डिंग भी कराई जाएगी। मतगणना के पूर्व गणना पर्यवेक्षक इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के केयरिंग टैग के नंबर तथा मशीन पर अंकित नंबर का मिलान करेंगे और मशीन अभ्यर्थी के एजेंट को भी दिखाएंगे। साथ ही ईव्हीएम में लगी सील भी अभ्यर्थियों के एजेन्ट्स को दिखाई जाएगी। इसके बाद कंट्रोल यूनिट का टोटल बटन दबाकर डाले गए कुल मतों की संख्या ज्ञात की जाएगी। इसका मिलान पीठासीन अधिकारी द्वारा मतलेखा में दर्ज मतों की संख्या से किया जाएगा। मिलान नहीं होने पर जानकारी रिटर्निंग अधिकारी को दी जाएगी। इस स्थिति में रिटर्निंग अधिकारी के आदेश के बाद ही आगे की मतगणना होगी। संबंधित विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रेक्षक के काउन्टर सिग्नेचर के बाद ही रिटर्निंग अधिकारी राउण्डवार परिणामों की घोषणा करेंगे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE