पन्ना। विधानसभा निर्वाचन 2023 के मतदान के उपरांत आगामी 3 दिसम्बर को मतगणना की जाएगी। कमिश्नर डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत के आदेशानुसार सागर संभाग के सभी जिलों के मध्य समन्वय के लिए संभागायुक्त कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। कंट्रोल रूम 3 दिसंबर को प्रातः 7 बजे से कार्य समाप्ति तक के लिए स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष नंबर 07582-222298 है।