भोपाल। श्री राधावल्लभ लाल मंदिर इब्राहिमपुरा में रविवार को ब्याहुला महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर आचार्य भूपेश वल्लभ के सानिध्य में श्रीवल्लभ का विवाह कराया गया। विवाह की रस्मों के बाद मुरली वाला ग्रुप द्वारा भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी गई। जिसमें महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम के बाद प्रसादी का वितरण किया गया।
मंडल के सदस्य राकेश अग्रवाल एवं प्रमोद नेमा ने बताया की ब्याहुला मनोरथ के बाद भगवान को छप्पन भोग लगाकर 101 दीपक प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव भी मनाया गया। इसके बाद महाआरती की गई जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।