सरवानिया महाराज। शहर के समीप स्थित ग्राम जगेपूर मीणा में बिजली के टुटे हुए तार से करंट लगने पर एक भैंस की मौत हो गई है। गोपाल हरिराम मीणा की भैंस को सोमवार सुबह करंट लगने से मौत हो गई।
मदनलाल नागदा और खाकरमल पंवार ने बताया कि रात्रि में हवा और पानी से गांव के ट्रांसफार्मर से निकलने वाली लाईन का बिजली का तार टुट गया था। सुबह अचानक जब भैंस टकराई तो मौके पर ही भैंस की मौत हो गई। घटना की जानकारी जब गांव में लगी तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। सुचना पर पुलिस चौकी सरवानिया महाराज के पुलिसकर्मी कुमावत, हल्का पटवारी योगेन्द्र सिंह बावल, पंचायत सरपंच समरथमल रावत ने मौका पंचनामा बनाया। मृत भैंस का वेटरनरी डाक्टर गोस्वामी द्वारा पोस्टमार्टम किया गया।
मामले में पश्चिम क्षेत्र विधुत वितरण कंपनी लिमिटेड के जेई प्रवीण कुमार सांवरिया ने बताया कि बिजली की केबल जलकर निचे गिर गई थी जिसके संपर्क में आने से गोपाल हरिराम मीणा की भैंस की मौत हो गई है। कंपनी नियमानुसार प्रकरण बनाकर शासन को भेजेंगी ताकि संबंधित को मुआवजा मिल सके।