रतलाम। स्मार्ट मीटर की सफलता के बाद बिजली कंपनी प्रीपेड बिलिंग की तैयारी कर रही है। इसमें स्मार्ट मीटर को पहले चार्ज करवाना होगा। जितना चार्ज होगा, उतनी ही बिजली मिलेगी। इसके बाद बिजली ऑटोमैटिक बंद हो जाएगी।
दरअसल, पॉवर मेनेजमेंट कंपनी ने बिजली नियामक आयोग को इस संबंध में प्रस्ताव पेश किया था। इसकी अक्टूबर में सुनवाई में हो चुकी है। इस आधार पर प्रीपेड बिलिंग की तरफ कंपनी ने तेजी से काम शुरू कर दिया है। कंपनी क्षेत्र में इसकी शुरुआत इंदौर से होगी। अगले साल से रतलाम में भी यह व्यवस्था शुरू की जाएगी।
रतलाम में में 88 हजार बिजली मीटरों में से 70 हजार स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। इससे इंदौर के बाद में भी इस तरह की बिलिंग की व्यवस्था लागू करने की कंपनी ने प्लानिंग की है। शुरुआत सरकारी दफ्तरों से होगी। इसके बाद घरों में भी यह व्यवस्था लागू की जाएगी। रिचार्ज खत्म होने पर रात में बिजली बंद न हो, यह भी बिजली कंपनी की प्लानिंग में है, ताकि उपभोक्ता को परेशानी न हो।