विदिशा। जिले की पांचो विधानसभाओं के स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल शासकीय आदर्श महाविद्यालय जाफरखेड़ी में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने बताया कि वर्दीधारी सुरक्षा कर्मियों को छोड़कर गणना परिसर में केवल पासधारियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यार्थियों व उनके द्वारा नियुक्त किए जाने वाले गणना अभिकर्ताओं के लिए सफेद रंग के पास जारी किए जाएंगे जबकि अधिकारी कर्मचारी एवं मतगणना कार्यों को संपादित करने वाले मतदान कर्मियों के लिए विधानसभावार निर्धारित रंगों के पास जारी किए जाएंगे।
सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के लिए त्रि-स्तरीय सुरक्षा के तहत प्रथम चरण अंतर्गत 100 मी की दूरी जिसके बाद वाहन आगे प्रवेश नही कर सकेंगे। द्वितीय सुरक्षा चक्र परिसर के प्रवेश द्वार पर होगा। तृतीय सुरक्षा चक्र गणना हाल में प्रवेश द्वार पर होगा।
आप निर्धारित गणना हाल में अपनी निर्धारित टेबल पर सुगमता से पहुंचे सकेंगे।