BREAKING NEWS
BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 27, 2023, 5:40 pm
KHABAR : हर चक्र में होगी रेण्डम आधार पर दो ईव्हीएम के मतों की गणना, प्रेक्षक करेंगे क्रॉस चेक, गणना सुपरवाईजरों और गणना सहायकों का भी होगा चयन, पढ़े खबर 

Share On:-

कटनी। भारत निर्वाचन आयोग ने मतगणना की विशुद्धता सुनिश्चित करने के लिए इस विधानसभा चुनाव में मतों की गणना के प्रत्येक चक्र के अंत में दो मतदान केन्द्रों की ईव्हीएम मशीनों का रेण्डम आधार पर चयन करने तथा गिनती की पुनः जांच करने के निर्देश दिये हैं।

निर्वाचन आयोग के मुताबिक मतगणना की विशुद्धता की जांच के लिए रेण्डम आधार पर दो ईव्हीएम का चयन कर दोबारा गिनती करने की यह कार्यवाही आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकों द्वारा सम्पन्न कराई जायेगी। इस कार्य में प्रेक्षकों की सहायता हेतु रिजर्व पूल में रखे गये गणना सुपरवाईजरों एवं गणना सहायकों का चयन किया जायेगा। गणना सुपरवाईजरों और गणना सहायकों का यह चयन भी रेण्डम आधार पर होगा।     निर्वाचन आयोग ने रेण्डम आधार पर चयनित की गई ईव्हीएम मशीनों से मतों की गणना के लिए उसी मतगणना कक्ष में अलग से व्यवस्था करने के निर्देश भी दिये हैं। निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक उन्हें उपलब्ध कराये गये अतिरिक्त मतगणना कर्मचारियों की सहायता से रेण्डम आधार पर की गई जांच में प्रत्येक अभ्यर्थी को प्राप्त मतों की गिनती से संतुष्ट हो जाने के बाद ही उस चक्र की मतगणना परिणाम पत्र पर प्रतिहस्ताक्षर करेंगे।

आयोग के मुताबिक रेण्डम आधार पर चयनित ईव्हीएम मशीनों पर पड़े मतों की दोबारा की गई जांच में यदि किसी गणना कर्मी को गलत नोट करते पाया जाता है तो उसे तुरंत गणना कार्य से हटा दिया जायेगा तथा दूसरे गणना कर्मी को उसके स्थान पर प्रतिस्थापित किया जायेगा। गलती करने वाले कर्मचारी पर बाद में उसकी भूल-चूक के लिए गंभीर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE