BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: आज कर्बला की यात्रा पर रवाना होंगे VOMP के.. <<     VIDEO NEWS: जिला अस्पताल में बवाल, लाड़ली बहना योजना.. <<     KHABAR : आचार्य सुधांशु महाराज के जन्मदिन पर.. <<     VIDEO NEWS: मुरैना में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का मनासा और 40 साल का बंटी, जब.. <<     BIG NEWS : आज कर्बला की यात्रा पर रवाना होंगे बाबजी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा भोपाल का.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब नीमच के चुनाव में गिरधारी लाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पशुओ को लू से बचाने के लिए पशु चिकित्सा.. <<     KHABAR : ​​​​​​​कर्मायणी जनकल्याण समिति ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कांग्रेस प्रत्याशी गुर्जर के समर्थन में.. <<     KHABAR : प्रदेश की आर्थिक राजधानी इन्दौर की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आगामी 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव को.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव को लेकर गांव दूदरसी में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 27, 2023, 7:10 pm
KHABAR : जिले में बरसा पानी रबी फसलों के लिये बना अमृत, एक दिन में दो इंच से अधिक हुई बारिश, आज भी रूक-रूककर जारी रहा क्रम, पढ़े खबर 

Share On:-

इंदौर जिले में पिछले 24 घंटे में मावठे के रूप में गिरा पानी रबी फसलों के लिये अमृत है। इस पानी से रबी फसलों को फायदा होगा और बढ़ोत्तरी के लिये अनुकूल वातावरण बनेगा। जिले में रबी की बुआई का कार्य लगभग पूरा हो गया है। जिले में दो लाख 48 हजार हेक्टेयर रकबे में रबी की फसलें बोई गई हैं।            

जिले के वर्षामापी केन्द्र इंदौर में आज सुबह साढ़े 8 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटे में 50.8 मिलीमीटर (2 इंच) वर्षा दर्ज की गई। जिले के अन्य क्षेत्रों में भी भारी वर्षा हुई है। जिले में औसत रूप से 37.7 मिलीमीटर (लगभग डेढ़ इंच) बारिश दर्ज की गई। उक्त अवधि में जिले के महू में 45 मिलीमीटर, सांवेर में 38 मिलीमीटर, देपालपुर में 27.5 मिलीमीटर, गौतमपुरा में 18.6 मिलीमीटर तथा हातोद क्षेत्र में 46.5 मिलीमीटर बारिश हुई है।            

उप संचालक कृषि एस.एस. राजपूत ने बताया कि मावठे के रूप में गिरा यह पानी रबी फसलों के लिये अमृत का कार्य करेगा। जिले में लगभग दो लाख 48 हजार हेक्टेयर में रबी की फसलें बोई गई हैं। इस वर्ष भी मुख्य रूप से जिले में गेहूं, चना और आलू की बुआई हुई है। किसानों द्वारा जिले में एक लाख 90 हजार हेक्टेयर में गेहूं, आठ हजार हेक्टेयर रकबे में चना और लगभग 35 हजार हेक्टेयर में आलू की बोवनी की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE