BREAKING NEWS
HOROSCOPE TODAY : तुला और धनु राशि वालों का रुका धन होगा.. <<     BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 27, 2023, 7:50 pm
KHABAR : एकलव्य आवासीय विद्यालय के बच्चों ने समझी महिला थाने की कार्यप्रणाली, कंट्रोल रूम में जिला पुलिस अधिकारियों से किया संवाद, पढ़े खबर

Share On:-

बड़वानी। अंतराष्ट्रीय महिलाओं के खिलाफ हिंसा उन्मूलन दिवस के उपलक्ष्य में महिला एवं बाल विकास विभाग बड़वानी द्वारा ममता के सहयोग से महिला थाना बडवानी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों का महिला थाना भ्रमण तथा कंट्रोल रूम में जिला पुलिस अधिकारियों से संवाद कार्यक्रम में एकलव्य आवासीय विद्यालय के बच्चों ने सहभागिता की। पुलिस विभाग की तरफ से उप अधीक्षक महिला सेल महेश सुनैया ने कार्यक्रम का शुभारंभ बाल अधिकार रक्षा हेतु हस्ताक्षर करके किया। साइबर सेल प्रभारी रितेश खत्री ने साइबर सुरक्षा तथा सोशल मिडिया पर बच्चों से चर्चा की । ऑनलाइन खेलो में सतर्कता पर मार्गदर्शन दिया। निर्भया सेल प्रभारी सब इंस्पेक्टर सीमा सोलंकी ने निर्भया पेट्रोलिंग और महिला थाना की कार्य प्रणाली से अवगत कराया। बच्चो और महिलाओं के विरुद्ध हिंसा की स्थिति में किस तरह त्वरित कार्यवाही की जाती है। बच्चों ने भेदभाव, दहेज तथा छेड़छाड़ के मामलों से संबंधित प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासा शांत की। जिला किशोर सशक्तिकरण समन्वयक शैलेश बैरागी ने बताया कि महिला बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत जिले में किशोर किशोरियों के साथ गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE