BREAKING NEWS
BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 28, 2023, 1:55 pm
KHABAR : सहायक आयुक्त ने पिटोल में किया स्कूल, छात्रावास, कन्या आश्रम शाला एवं कन्या शिक्षा परिसर का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्दश, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। सहायक आयुक्त जनजातिय कार्य विभाग निशा मेहरा द्वारा पिटोल में कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कन्या शिक्षा परिसर, कन्या आश्रम शाला एवं कन्या छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निशा मेहरा ने पिटोल में कन्या उच्चतर मा. विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय संस्था प्राचार्य अनुपस्थित पाए गए। इस संबंध में प्राचार्य को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। उनके द्वारा कक्षा दसवीं और बारहवीं की रेमेडियल कक्षाओं के संबंध में जानकारी ली गई और रेमडियल कक्षाएं निरन्तर लगाने के लिए निर्देशित किया।

इसके अतिरिक्त सहायक आयुक्त द्वारा कन्या शिक्षा परिसर पिटोल का निरीक्षण कर चल रही मिड टर्म परीक्षा का जायजा लिया। तत्पश्चात कन्या शिक्षा परिसर के छात्रावास का निरीक्षण किया एवं खाने की गुणवत्ता तथा साफ-सफाई का अवलोकन कर संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए।

साथ ही पिटोल कन्या आश्रम शाला का निरीक्षण कर छात्रों से उनके अध्ययन संबंधी समस्याओं की जानकारी ली गई। इसके पश्चात कन्या छात्रावास पिटोल के निरीक्षण में 28 छात्राएं उपस्थित पाई गई एवं साफ-सफाई की उचित स्थिति ना होने पर हॉस्टल अधीक्षिका को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE