पिपलिया मंडी। शिवसेना संस्थापक हिंदू हृदय सम्राट बालासाहब ठाकरे के आशीर्वाद से महाराष्ट्र मुख्यमंत्री शिवसेना मुख्य नेता एकनाथ शिंदे, राष्ट्रीय सचिव विधायक कैप्टन अभिजीत अडसूल, सांसद श्रीकांत शिंदे के निर्देश पर युवासेना राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्वेश सरनाईक की अनुशंसा पर मध्यप्रदेश युवासेना प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सोनार ने शिवसेना उज्जैन संभाग अध्यक्ष दिनेश विश्वकर्मा उज्जैन संभाग संगठन प्रभारी सुनील वर्मा सहमति से मंदसौर युवा शिवसेना जिला अध्यक्ष (प्रमुख) के पद पर मुकेश लोहार को नियुक्त किया है। साथ ही लोहारा से आशा की है कि वे संगठन के द्वारा बनाए गए नियमों का पूरी अनुशंसा के साथ पालन करेंगे और हिंदुत्व के विचारो को जन-जन तक पहुचाएंगे। संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।