BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम हाड़ी पिपल्या और मनासा.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी पर शाजापुर पुलिस का बड़ा प्रहार,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे कंवरलाल कुमावत (हाबरिया),.. <<     KHABAR : फोरलेन और सिटी पुलिया निर्माण में.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब ने नए सेवा सत्र का किया आगाज,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : कर संग्रहण में उत्कृष्ट प्रदर्शन, नगर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में नए सत्र का भव्य आगाज, 200.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : तुला और धनु राशि वालों का रुका धन होगा.. <<     BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 28, 2023, 5:47 pm
BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, पश्चिमी विक्षोप का एमपी के इन जिलों में फिर दिखेगा असर, मावठे की बारिश के साथ गिरेंगे ओले, जानिये आगामी 24 घंटे कैसा रहेगा मालवा में मौसम का हाल, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश में लगातार तीसरे दिन मंगलवार को भी कई जिलों में रुक रूककर बारिश का दौर जारी रहा। जबकि मालवा के नीमच सहित अन्य जिलों में दिनभर बादलों की जमावट रही। नीमच में दोपहर बाद बारिश का क्रम शुरू हुआ जो समाचार लिखे जाने तक जारी रहा। मौसम विभाग ने भोपाल सहित कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. सिंह ने बताया कि 29 व 30 नवंबर को एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। वहीं, मध्य राजस्थान के ऊपर चक्रवाती घेरा भी सक्रिय होगा। इससे प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। प्रदेश के मध्य और दक्षिणी हिस्से सागर, शहडोल, जबलपुर, नर्मदापुरम, इंदौर और भोपाल संभाग में बारिश जारी रहेगी। बारिश की वजह से दिन के टेम्प्रेचर में गिरावट जारी रहेगी, लेकिन रात में नमी की वजह से पारा स्थिर रह सकता है। ओलावृष्टि का अनुमान भी है, इसलिए किसानों को जरूरी सलाह दी गई है।

आगामी 24 घंटे में यहां होगी बारिश- 
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में इंदौर, खरगोन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, जबलपुर, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, दमोह, पन्ना, सागर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, भोपाल में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं 30 नवंबर को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, दमोह, सागर, अशोक नगर, गुना, शाजापुर, सीहोर, देवास में गरज-चमक और बादल छाने की संभावना है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE