BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम हाड़ी पिपल्या और मनासा.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी पर शाजापुर पुलिस का बड़ा प्रहार,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे कंवरलाल कुमावत (हाबरिया),.. <<     KHABAR : फोरलेन और सिटी पुलिया निर्माण में.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब ने नए सेवा सत्र का किया आगाज,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : कर संग्रहण में उत्कृष्ट प्रदर्शन, नगर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में नए सत्र का भव्य आगाज, 200.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : तुला और धनु राशि वालों का रुका धन होगा.. <<     BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 28, 2023, 6:25 pm
KHABAR : अवैध रूप से विद्युत का उपयोग करने वालों पर होती है जप्‍ती की कार्यवाही, किसानों को विद्युत विभाग द्वारा अनावश्‍यक रूप से परेशान नहीं किया जाता, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। सुधीर आचार्य अधीक्षक अभियन्‍ता म.प्र.प.क्षे.वि.वि.कं. लि. मंदसौर द्वारा बताया गया कि समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार ‘’फर्जी कार्यवाही करना बंद करे विद्युत वितरण कंपनी अन्‍यथा होगा आंदोलन’’ के संबंध में बताया कि वर्तमान में रबी सीजन चालू है। जिन किसान उपभोक्ताओं के खेतों में सिंचाई कार्य हेतु स्थाई विद्युत कनेक्शन उपलब्ध नहीं है। ऐसे किसान साथियों को अपनी आवश्यकतानुसार उर्जा विभाग द्वारा रबी सीजन में सिंचाई कार्य हेतु निर्धारित अवधि व क्षमता अनुसार अस्थाई विद्युत कनेक्शन प्रदान किये जाते है। उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु क्षेत्र में भ्रमण किया जाकर किसान साथियों को सिंचाई कार्य हेतु अस्थाई विद्युत कनेक्शन प्राप्त करने हेतु प्रेरित भी किया जा रहा है। अवैध रूप से विद्युत का उपयोग करने पर प्रकरण तैयार किये जाकर जप्ती की कार्यवाही की जाती है। किसी भी किसान भाई को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही रबी सीजन होने के कारण प्रचलित है।

स्थाई व अस्थाई सिंचाई विद्युत कनेक्शन के उपभोक्ताओं को निर्धारित टैरिफ अनुसार बिल दिये जाकर राशि जमा करवाई जाती है। वितरण ट्रांसफार्मर बंद/ खराब / फैल होने की स्थिति में नियमानुसार बदलने की कार्रवाई सतत प्रक्रियाधीन होती है। उपभोक्ताओं से प्राप्त प्रत्येक शिकायत की समीक्षा की जाती है एवं विद्युत उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रख कर प्राप्त शिकायतों का यथोचित निराकरण किया जाता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE