BREAKING NEWS
वैष्णो देवी से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर,.. <<     VIDEO NEWS: 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG NEWS : ग्राम पंचायत बसेड़ी भाटी के सरपंच के गृह.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नगर पालिका विवाद पर कांग्रेस का डैमेज.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम हाड़ी पिपल्या और मनासा.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी पर शाजापुर पुलिस का बड़ा प्रहार,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे कंवरलाल कुमावत (हाबरिया),.. <<     KHABAR : फोरलेन और सिटी पुलिया निर्माण में.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब ने नए सेवा सत्र का किया आगाज,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : कर संग्रहण में उत्कृष्ट प्रदर्शन, नगर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में नए सत्र का भव्य आगाज, 200.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : तुला और धनु राशि वालों का रुका धन होगा.. <<     BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 28, 2023, 6:58 pm
KHABAR : नगर पालिका के सहायक राजस्व निरीक्षक रतनलाल दूरिया की सेवानिवृत्ति 30 को, सफलताओं से भरा रहा दूरिया का कार्यकाल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगरपालिका कार्यालय नीमच में सहायक राजस्व निरीक्षक के पद पर पदस्थ रतनलाल दूरिया अपनी 36वर्षीय सफलतम सेवाएं पूर्ण कर 30 नवम्बर को सेवानिवृत्त होंगे। सेवाभावी, मिलनसार व हंसमुख प्रवृत्ति के धनी रतनलाल दूरिया का पूरा कार्यकाल निष्कलंक रहने के साथ सेवा कार्याेें से भरा रहा । उन्होंने नगर सुधार न्यास, नीमच में वर्ष 1987 से टाईम कीपर के पद पर नियुक्त होकर अपनी सेवा कार्य को प्रारंभ किया, जो बाद में जिम्मेदारी व सफलता के साथ आगे बढ़ता चला गया । वे लगभग 18  वर्षों तक टाईम कीपर के पद पर पदस्थ रहे, जिसमें उन्होंने शहर के कई विकास कार्यों में अपनी अहम भूमिका निभाई। शहर की प्रमुख आवासीय कालोनी विकास नगर 14/3, 14/4, स्कीम नं. 34, 36, 38 के आवासीय भूखण्डों को काटने का कार्य नगरपालिका परिषद् द्वारा उनकी देखरेखमें  सम्पन्न किया। स्कीम नं. 24 में मकानों का निर्माण, काटजू मार्केट की दुकानों का निर्माण, हेडगेवार बस स्टेण्ड, रोगी कल्याण समिति, रेडक्रास सोसायटी की दुकानों के साथ जिला चिकित्सालय परिसर में शिव मंदिर, केन्टीन भवन, गहन चिकित्सा इकाई भवन सहित अन्य कई निर्माण कार्य दूरिया ने टाईम कीपर के पद पर पदस्थ रहकर जिम्मेदारी से गुणवत्तापूर्वक पूर्ण कराए। 

वर्ष 2004 मे उन्हें सहायक राजस्व निरीक्षक के पद पर काबिज किया गया, जहां वे पूरी निष्ठा व लगन के साथ कार्य पर लगे रहे। दूरिया ने अपने इस कार्यकाल के अंतर्गत बीते 5 वर्ष से जिला निर्वाचन कार्यालय मे भी उत्कृष्ट सेवाएं दी। 30नवम्बर, 2023 को उनकी सेवा निवृत्ति पर नगरपालिका परिषद्, नीमच के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा न.पा. कार्यालय में उनका स्वागत-सम्मान कर विदाई दी जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE