BREAKING NEWS
वैष्णो देवी से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर,.. <<     VIDEO NEWS: 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG NEWS : ग्राम पंचायत बसेड़ी भाटी के सरपंच के गृह.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नगर पालिका विवाद पर कांग्रेस का डैमेज.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम हाड़ी पिपल्या और मनासा.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी पर शाजापुर पुलिस का बड़ा प्रहार,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे कंवरलाल कुमावत (हाबरिया),.. <<     KHABAR : फोरलेन और सिटी पुलिया निर्माण में.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब ने नए सेवा सत्र का किया आगाज,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : कर संग्रहण में उत्कृष्ट प्रदर्शन, नगर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में नए सत्र का भव्य आगाज, 200.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : तुला और धनु राशि वालों का रुका धन होगा.. <<     BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 28, 2023, 7:17 pm
BIG NEWS : मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की गलती नहीं होना चाहिये, मतगणना की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी कन्याल ने दिए अधिकारियों को निर्देश, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए 03 दिसम्बर 2023 को होने वाली मतगणना की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  किशोर कन्याल ने कहा कि मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की जानबूझकर गलती नहीं हो। सभी अधिकारी सौंपे गये कार्यों को तेजी के साथ बिना गलती के संपन्न करें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर बीएस सोलंकी, जिला पंचायत सीईओ संतोष टैगोर, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर नरेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं शुजालपुर सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अखिल राठौर, डिप्टी कलेक्टर मनीषा वास्कले एवं महेन्द्र प्रताप सिंह किरार भी उपस्थित थे।

कलेक्टर कन्याल ने मतगणना स्थल पर पहुंचने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों तथा मतगणना अभिकर्ताओं के प्रवेश के लिए अलग-अलग द्वार निश्चित करने के लिए कहा। साथ ही सभी रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपनी विधानसभा क्षेत्र के मतगणना कर्मियों एवं अभिकर्ताओं के प्रवेश पत्र जारी करें। अपर कलेक्टर जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों जो कि मतगणना व्यवस्था में संलग्न रहेंगे, के प्रवेश पत्र जारी करेंगे। कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण एमएस डहेरिया को निर्देश दिये कि वे पार्किंग के लिए स्थान नियत कराएं। नगरपालिका दो फायर ब्रिगेड एवं जिला चिकित्सालय दो एम्बुलेंस मतगणना स्थल पर रखें। मतगणना के लिए एक दिन पूर्व जिला मुख्यालय पर आने वाले अन्य विकासखण्डों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए ठहरने की व्यवस्था करने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिये। जिला सूचना अधिकारी विवेक महावर को कलेक्टर ने निर्देश देते हुए कहा कि मतगणना से संबंधित सारे सॉफ्टवेयर सही-सही काम करें और डाटा समय पर दर्ज हो, इसके लिए पहले से तैयारी करें। जिला ई-गवर्नेंस प्रबंधक को कलेक्टर ने निर्देश दिये कि मतगणना की जानकारी फेसबुक पर भी लाईव कराएं।

कलेक्टर कन्याल ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि विभागीय कार्यों को भी गति दें। कलेक्टर ने कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। साथ ही सभी आहरण संवितरण अधिकारी सतर्क रहें कि उनके कार्यालय द्वारा क्या-क्या आहरण किया जा रहा है। इस मौके पर कलेक्टर ने उर्वरकों की आवक एवं वितरण कार्य की समीक्षा भी की।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE