BREAKING NEWS
वैष्णो देवी से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर,.. <<     VIDEO NEWS: 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG NEWS : ग्राम पंचायत बसेड़ी भाटी के सरपंच के गृह.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नगर पालिका विवाद पर कांग्रेस का डैमेज.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम हाड़ी पिपल्या और मनासा.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी पर शाजापुर पुलिस का बड़ा प्रहार,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे कंवरलाल कुमावत (हाबरिया),.. <<     KHABAR : फोरलेन और सिटी पुलिया निर्माण में.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब ने नए सेवा सत्र का किया आगाज,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : कर संग्रहण में उत्कृष्ट प्रदर्शन, नगर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में नए सत्र का भव्य आगाज, 200.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : तुला और धनु राशि वालों का रुका धन होगा.. <<     BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 28, 2023, 7:48 pm
REPORT : मतगणना की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिये 24 अधिकारियों को बनाया गया नोडल अधिकारी, कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने जारी किये आदेश, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत इंदौर जिले की समस्त 9 विधानसभाओं की मतगणना 3 दिसम्बर को प्रातरू 8 बजे से नेहरू स्टेडियम में होगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी ने मतगणना सुचारू एवं सुव्यवस्थित संपादित करने के लिये विभिन्न विभागों के अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया है। सभी अधिकारी अपने सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन समय अवधि में करेंगे।


इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी द्वारा जारी आदेशानुसार उक्त व्यवस्थाओं के लिये जिले में पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर  गौरव बेनल, सपना लोवंशी, राजेन्द्र सिंह रघुवंशी, निशा डामोर, रोशन राय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी आईडीए आर.पी. अहिरवार, अपर आयुक्त नगर निगम अभिलाष मिश्रा को समन्वय कर्ता अधिकारी बनाया गया है। इसी तरह मेन पावर प्रबंधन का कार्य वरिष्ठ जिला योजना सांख्यिकी अधिकारी माधव बैंडे को दिया गया है। इसी तरह वीडियोग्राफी, सीसीटीवी प्रबंधन का कार्य अनुविभागीय अधिकारी हातोद अजय भूषण शुक्ला को दिया है। चिकित्सा प्रबंधन का कार्य मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस. सैत्या, प्रशिक्षण प्रबंधन का कार्य भू-अर्जन अधिकारी इंदौर विकास प्राधिकरण सुदीप मीणा, भोजन एवं स्वल्पाहार प्रबंधन का कार्य जिला आपूर्ति नियंत्रक मोहनलाल मारू, सुरक्षा प्रबंधन का कार्य अनुविभागीय अधिकारी हातोद अजय भूषण शुक्ला, तकनीकी एवं इंटरनेट संसाधन व्यवस्था, संकेतक/ सूचना बोर्ड/ गणना हॉल ब्लेक बोर्ड व्यवस्था  का कार्य संयुक्त कलेक्टर राकेश मोहन त्रिपाठी, मतगणना स्टेशनरी, सामग्री एवं सीलिंग सामग्री तथा सीलिंग प्रबंधन व्यवस्था  का कार्य का कार्य प्रभारी डिप्टी कलेक्टर इंदौर चंद्रसिंह धारवे को दिया गया है। संयुक्त कलेक्टर प्रिया वर्मा को डाक मत पत्र ईटीपीबीएस व्यवस्था का कार्य दिया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE