BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG NEWS : ग्राम पंचायत बसेड़ी भाटी के सरपंच के गृह.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नगर पालिका विवाद पर कांग्रेस का डैमेज.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम हाड़ी पिपल्या और मनासा.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी पर शाजापुर पुलिस का बड़ा प्रहार,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे कंवरलाल कुमावत (हाबरिया),.. <<     KHABAR : फोरलेन और सिटी पुलिया निर्माण में.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब ने नए सेवा सत्र का किया आगाज,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : कर संग्रहण में उत्कृष्ट प्रदर्शन, नगर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में नए सत्र का भव्य आगाज, 200.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : तुला और धनु राशि वालों का रुका धन होगा.. <<     BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 28, 2023, 7:51 pm
KHABAR : मतगणना की सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित की जाये, जिला निर्वाचन अधिकारी ने व्यवस्थाओं की तैयारियां की बैठक लेकर अधिकारियों को किया निर्देशित, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। शहर में 3 दिसम्बर को होने वाली मतों की गणना की व्यापक तैयारियां जारी है। मतगणना का कार्य नेहरू स्टेडियम में होगा। मतगणना की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिये नोडल अधिकारी बनाकर उन्हें दायित्व सौंपे गये है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी ने आज यहां इन नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की बिन्दुवार समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी तैयारियां समय-सीमा में सुनिश्चित करें।

बैठक में अपर कलेक्टर गौरव बेनल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर रोशन राय, निशा डामोर तथा अपर कलेक्टर और उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र रघुवंशी सहित सभी नोडल अधिकारी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने नोडल अधिकारियों को सौपे गये दायित्वों की जानकारी देते हुए उनके द्वारा अभी तक की गई तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मतगणना की तैयारियां इस तरह की जाये कि किसी को भी परेशानी नहीं हो। सभी नोडल अधिकारी अपने सौपे गये दायित्वों की माइक्रो प्लानिंग भी तैयार करे और उसे कार्य रूप में परिणित करें। कार्य में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाये। निर्वाचन का कार्य अति महत्वपूर्ण है। इसे पूर्ण गंभीरता के साथ किया जाये। अधिकारी बेहतर से बेहतर कार्य करें।

कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने इसके पूर्व टीएल की बैठक भी ली। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे अपने मूल दायित्वों का निर्वहन करते रहे। सभी अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE