खरगोन। शासकीय महाविद्यालय कसरावद में संविधान दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री विवेक जैन द्वारा छात्र-छात्राओं को संविधान के बारे में विस्तार से बताया गया किस तरह संविधान निर्माण किया गया 26 नवंबर 1949 को लिखा गया एवं 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया।
साथ ही न्यायाधीश विवेक जैन द्वारा रोचक एवं ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी रखा जिसमें सही जवाब देने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार भी दिए गए। कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य डॉ राकेश ठाकुर ने संविधान के बारे में बताया कि भारतीय संविधान गुणवत्ता परक दस्तावेज जो अपने में विभिन्न विशेषताओं को समेटे है विशेष अतिथि न्यायाधीश श्रीमती प्रियामदा शुक्ला द्वारा महिला उत्पीड़न एवं महिलाओं की सहायता के बारे में जानकारी दी पैरा लीगल वालंटियर आकिल खान द्वारा विधिक सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी पेरा लीगल वॉलिंटियर सुदर्शन गोखले द्वारा प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित करियर के बारे में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के स्पोर्ट्स अधिकारी दयाराम राजपूत द्वारा किया गया एवं आभार डॉ विजय सिंह मंडलोई ने माना कार्यक्रम मे पैरा लीगल वालंटियर देवदत्त एक्कल कार्यक्रम प्रभारी डॉक्टर शोभाराम सोलंकी रश्मि चौहान प्रोफेसर मंगल भाटिया भावसार बर्डे महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।