BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम हाड़ी पिपल्या और मनासा.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी पर शाजापुर पुलिस का बड़ा प्रहार,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे कंवरलाल कुमावत (हाबरिया),.. <<     KHABAR : फोरलेन और सिटी पुलिया निर्माण में.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब ने नए सेवा सत्र का किया आगाज,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : कर संग्रहण में उत्कृष्ट प्रदर्शन, नगर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में नए सत्र का भव्य आगाज, 200.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : तुला और धनु राशि वालों का रुका धन होगा.. <<     BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 29, 2023, 10:56 am
KHABAR : जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला अधिकारियों के साथ पुनः किया मतगणना स्थल का निरीक्षण, मौके पर दिए सभी व्यवस्थाएं चॉक चौबंद करने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

बड़वानी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राहुल फटिंग ने मंगलवार को पुनः जिला अधिकारियों के साथ मतगणना स्थल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतगणना स्थल के लिए जिन्हे जो दायित्व सौंपा गया है, वे उसका निर्वहन करके सभी व्यवस्थाएं चॉक चौबंद करे। किसी भी स्थिति में आयोग के निर्देशों की अवहेलना न हो। आयोग द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशानुसार ही कार्य करे। इस दौरान कलेक्टर ने बताया कि विधानसभा सेंधवा के 305 मतदान केन्द्रों के मतों की गिनती 3 कक्षों में होगी। एक राउण्ड में 21 ईवीएम मशीनों की गिनती होगी कुल 15 राउण्ड में मतों की गिनती पूर्ण होगी। विधानसभा राजपुर के 292 मतदान केन्द्रों के मतों की गिनती 3 कक्षों में होगी। एक राउण्ड में 18 ईवीएम मशीनों की गिनती होगी कुल 17 राउण्ड में मतों की गिनती पूर्ण होगी। इसी प्रकार विधानसभा पानसेमल के 287 मतदान केन्द्रों के मतों की गिनती 3 कक्षों में होगी। एक राउण्ड में 18 ईवीएम मशीनों की गिनती होगी कुल 16 राउण्ड में मतों की गिनती पूर्ण होगी। विधानसभा बड़वानी के 340 मतदान केन्द्रों के मतों की गिनती आडिटोरियम हाल में होगी। एक राउण्ड में 21 ईवीएम मशीनों की गिनती होगी कुल 17 राउण्ड में मतों की गिनती पूर्ण होगी। डाक मतपत्र के लिए अलग से विधानसभाओं में एक कक्ष नियत करके टेबले संख्यानुसार लगाई जाये। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्देशित किया कि मतगणना कक्ष में किस प्रकार सुरक्षा व्यवस्था हेतु जालियॉ लगानी है किस प्रकार स्ट्रांग रूम से आने वाली मशीनों को लाने-ले जाने की व्यवस्था बैरिकेट्स के माध्यम से की जायेगी । इस दौरान कलेक्टर ने मतगणना स्थल पर बनने वाले कन्ट्रोल रूम, प्रेक्षक कक्ष, टेबूलेशन कक्ष सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश संबंधितो को दिये ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE