विदिशा। निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत जिले की पांचो विधानसभाओं में मतगणना कार्यो के लिए विधानसभावार प्रेक्षक नियुक्त किए है कि आशय की जानकारी देते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर भार्गव ने बताया कि आयोग द्वारा नियुक्त सभी पांचो प्रेक्षकों के लायजिंग आफीसर जिला प्रशासन के द्वारा नियुक्त किए गए है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भार्गव ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 144 के लिए सामान्य प्रेक्षक तन्मय चक्रवर्ती नियुक्त किए गए है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 145 बासौदा के लिए सुश्किता भट्टाचार्य, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 144 कुरवाई (अजा) के लिए सामान्य बलवंत सिंह लिगरी नियुक्त किए गए है।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 145 सिरोंज के लिए सामान्य प्रेक्षक बिल्फ्रेड नागसेज तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 148 शमशाबाद के लिए सामान्य प्रेक्षक निर्मल अधिकारी को नियुक्त किया गया है। हरेक सामान्य प्रेक्षक के साथ क्रमशः दो-दो लायजिंग आफीसर नियुक्त किए गए है।