BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम हाड़ी पिपल्या और मनासा.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी पर शाजापुर पुलिस का बड़ा प्रहार,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे कंवरलाल कुमावत (हाबरिया),.. <<     KHABAR : फोरलेन और सिटी पुलिया निर्माण में.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब ने नए सेवा सत्र का किया आगाज,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : कर संग्रहण में उत्कृष्ट प्रदर्शन, नगर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में नए सत्र का भव्य आगाज, 200.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : तुला और धनु राशि वालों का रुका धन होगा.. <<     BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 29, 2023, 11:14 am
KHABAR : जिला निर्वाचन अधिकारी की मौजूदगी में विधानसभा निर्वाचन 2023 में डले गये डाक मतपत्रों की गिनती के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण, पढ़े खबर 

Share On:-

बड़वानी। विधानसभा निर्वाचन 2023 में डले गये डाक मतपत्रों की गिनती हेतु मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय बड़वानी में सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को प्रशिक्षण कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राहुल फटिंग की उपस्थिति में दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि विधानसभा सेंधवा के डाक मतपत्रों की गिनती हेतु 3 टेबले, राजपुर की गिनती हेतु 4 टेबले, पानसेमल की गिनती हेतु 3 टेबले तथा बड़वानी की गिनती हेतु 4 टेबले निर्धारित कक्षों में लगाई जायेगी। विधानसभा चुनाव की मतगणना 3 दिसम्बर को प्रातः 8 बजे से एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बड़वानी में प्रारंभ होगी। मतगणना के प्रारंभ में सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जायेगी। पोस्टल बैलेट की गणना के लिये प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रवार लगी हुई टेबलों पर एक सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त होगा। पोस्टल बैलेट की गणना में केवल वैध डाक मतों को ही शामिल किया जायेगा। इलेक्ट्रॉनिक फार्म में जारी किये गये मतपत्रों की वैधता के लिये क्यूआर कोड स्केन किया जायेगा। सभी इलेक्ट्रॉनिक बैलेट पेपर पर आयोग द्वारा क्यू आर कोड अंकित किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान कर्मियों को बताया गया कि तीन प्रकार के डाक मतपत्र गणना के दौरान उनके समक्ष आयेंगे। पहले ईटीपीबीएस, दूसरे शासकीय कर्मियों के तथा तीसरे 80 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजन एवं दिव्यांगजनों के । कर्मी हर मत का परीक्षण सजगता व सर्तकता से नियमानुसार करे। इस दौरान विस्तार से बताया गया कि डाक मतपत्र के लिफाफे को किस प्रकार खोलना है, उसमें दिये गये प्रपत्रों की जांच करने के बाद ही मतपत्र का लिफाफा खोलना है। अगर घोषणा पत्र में किसी त्रुटि के कारण डाक मतपत्र निरस्त होता है तो मतपत्र का लिफाफा नही खोला जायेगा। साथ ही मतपत्र के लिफाफे में क्या देखना है इस बारे में भी बताया गया। प्रशिक्षण के दौरान डाक मतपत्र के प्रावधानों के बारे में जानकारी देते हुए मान्य एवं अमान्य करने के कारणों पर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कर्मियों से सवाल जवाब भी किये।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE