विदिशा। विधानसभा निर्वाचन 2023 के मतदान उपरांत मतो की गणना कार्य रविवार तीन दिसम्बर को शासकीय आदर्श महाविद्यालय जाफरखेडी में प्रातः आठ बजे से शुरू होगा।
कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी दिशा निर्देशो के अनुपालन में अभ्यर्थी और उनके द्वारा नियुक्त किए जाने वाले गणना ऐजेन्टों के लिए पृथक से प्रशिक्षण आयोजित कर उन सबको निर्वाचन आयोग के गणना संबंधी दिशा निर्देशो से बखूबी अवगत कराने हेतु जिले की पांचो विधानसभा में एक साथ 28 नवम्बर को एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश प्रसारित किए गए थे के परिपालन में पांचो विधानसभाओं के रिटर्निंग आफीसरो द्वारा आज दोपहर 12 बजे से स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था।
निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विदिशा विधानसभा क्षेत्र के अभ्यर्थी व गणना अभिकर्ताओं के लिए विदिशा एसडीएम कार्यालय के सभागार में प्रशिक्षण आयोजित किया गया था इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 145 बासौदा के अभ्यर्थियों व गणना अभिकर्ताओं के लिए बासौदा के पटवारी सभागार कक्ष में, विधानसभा क्षेत्र 146 कुरवाई (अजा) के अभ्यर्थियों व गणना अभिकर्ताओं के लिए आजीविका भवन कुरवाई में, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 147 सिरोंज के अभ्यर्थियों व गणना अभिकर्ताओं के लिए पॉलिटेक्निक सेमीनार सिरोंज में तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 148 शमशाबाद के अभ्यर्थियों व उनके द्वारा नियुक्त होने वाले गणना अभिकर्ताओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण नटेरन जनपद पंचायत के सभागार कक्ष में आयोजित किया गया था।
पांचो विधानसभाओं में आज सम्पन्न हुए प्रशिक्षण को संबंधित विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफीसर, सहायक रिटर्निंग आफीसर के अलावा मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा प्रशिक्षित किया गया है। इस दौरान मतगणना से संबंधित अनेक जिज्ञासाओं का समाधान भी पूर्व उल्लेखितों के द्वारा किया गया है।