BREAKING NEWS
BIG NEWS : उज्जैन में 200 हेक्टेयर में बनेगा.. <<     KHABAR : जेएसजी उड़ान ने मेधावी विद्यार्थियों का.. <<     KHABAR : फायर सेफ्टी में लापरवाही पर डीसी कोचिंग.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : खनिज माफियाओं पर कसा शिकंजा, चार वाहन.. <<     देवास में प्रशासन का बड़ा एक्शन, फायर सेफ्टी.. <<     KHABAR : सेवा से नए सत्र का आगाज, इनरव्हील डायमंड.. <<     नशे के सौदागर पर बड़ा वार, मंदसौर पुलिस का.. <<     वैष्णो देवी से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर,.. <<     VIDEO NEWS: 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG NEWS : ग्राम पंचायत बसेड़ी भाटी के सरपंच के गृह.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नगर पालिका विवाद पर कांग्रेस का डैमेज.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम हाड़ी पिपल्या और मनासा.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी पर शाजापुर पुलिस का बड़ा प्रहार,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे कंवरलाल कुमावत (हाबरिया),.. <<     KHABAR : फोरलेन और सिटी पुलिया निर्माण में.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब ने नए सेवा सत्र का किया आगाज,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 29, 2023, 12:29 pm
KHABAR : सभी मतगणनाकर्मी निष्पक्ष व पारदर्शिता से आयोग के आदेशो का निर्वहन करें-जिला निर्वाचन अधिकारी, पोस्टल बैलेट की मतगणना हेतु कर्मियों का प्रशिक्षण सम्पन्न, पढ़े खबर  

Share On:-

विदिशा। विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत 3 दिसंबर को विदिशा के जाफरखेड़ी स्थित शासकीय आदर्श महाविद्यालय में मतगणना संपन्न होगी इसके साथ ही पोस्टल बैलेट की मतगणना सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो इसके लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर भार्गव ने आज कलेक्ट्रेट के बेतवा सभा कक्ष में आयोजित मतगणना कर्मियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पोस्टल बैलेट की मतगणनाकर्मियों से कहा है कि निष्पक्ष रहकर उपरोक्त पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से करना है। हम और आप निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
कलेक्टर भार्गव ने कहा कि मतगणनाकर्मियों को प्रातः 6 बजे रिपोर्टिंग करना है इसके उपरांत 8 बजे से पोस्टल बैलेट के मतपत्रों की गणना प्रारंभ हो जाएगी। उन्होंने कहा कि समय पर पहुंचकर मतगणना कर अपने दायित्वों का निर्वहन करें, प्रवेश पास अवश्य बनवाएं ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े इसके साथ ही अनावश्यक सामग्री लेकर मतगणना स्थल पर न पहुंचे त्रिस्तरीय सुरक्षा में मतगणना संपन्न होगी इसलिए मतगणना कक्ष में केवल प्रवेश पास, ऑर्डर और बॉल पेन लेकर ही प्रवेश करें। मतगणना स्थल पर मोबाइल, धूम्रपान समेत अन्य व्यसन सामग्री पूरी तरह से वर्जित रहेंगी का विशेष ध्यान रखें।
अपर कलेक्टर अनिल कुमार डामोर ने मतगणनाकर्मियों को शासकीय आदर्श महाविद्यालय के कक्षों का ड्राइंग के माध्यम से किस विधानसभा क्षेत्र के मतगणना कर्मी को किस कक्ष में पहुंचना है से अवगत कराया। साथ ही कर्मियों को किस टेबल पर पहुंचना है वह मतगणना स्थल पर पहुंचने के उपरांत डी कोडिंग से पता चल जाएगा की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पांच लोगों का एक दल एक टेबल पर होगा जिनके द्वारा पोस्टल बैलेट के मतपत्रों की गणना की जाएगी।
अपर कलेक्टर डामोर ने कहा कि पोस्टल बैलेट के मतपत्रों की गणना से पहले पोस्टल बैलेट का मिलान करना अति आवश्यक है। मतगणनाकर्मी टेबल पर पोस्टल बैलेट प्राप्त होने के उपरांत तुरंत ही मतगणना करने ना लग जाएं पोस्टल बैलेट की ब्रीफिंग होने के बाद ही गणना कार्य शुरू करें।
प्रशिक्षण के दौरान अवगत कराया गया कि डाक मतपत्र पर संबंधित विधानसभा क्षेत्र का नाम और क्रमांक अवश्य देखना है यह सभी मतगणना कर्मियों का दायित्व है। इसके साथ ही डाक मत पत्र की खोलने संबंधी पूरी प्रक्रिया से भी प्रशिक्षणार्थियों को अवगत कराया गया कि 13 ख लिफाफे में दर्ज मतपत्र का क्रमांक और 13 क में दर्ज मतपत्र क्रमांक एक ही हो। प्ररूप 13 क में घोषणा विधिवत रूप से हस्ताक्षरित की गई हो तथा सक्षम अधिकारी द्वारा अनुप्रमाणित किया गया हो।
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर अनुभा जैन, संयुक्त कलेक्टर विष्णु प्रसाद यादव, विदिशा एसडीएम क्षितिज शर्मा समेत अन्य अधिकारी गणों के अलावा प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE