सतना। विधानसभा निर्वाचन 2023 की मतगणना 3 दिसंबर को प्रातः 8 बजे से शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यकंट क्रमांक-1 सतना में की जायेगी। मतगणना के दिन सारणीयन, प्रारुप 20 अंतिम परिणाम पत्रक (राउंडवार एवं मतदान केंद्रवार), निर्वाचन की विवरणी (प्रारुप 21‘ड’), 21‘ग’, 21‘सी’ से संबंधित कार्यों के लिये विधानसभावार सहायक अधिकारियों-कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। इनके द्वारा नियुक्त सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को मतगणना परिणाम पत्रक तैयार करने के संबंध में 29 नवंबर को दोपहर 2 बजे संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन के सभाकक्ष में प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। जिसमें सभी संबंधितों को उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये हैं।