सतना। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने सतना और मैहर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 2 दिसंबर को सायं 3 बजे तक ईटीपीबीएस के लिफाफे जिला कोषालय में जमा कराना सुनिश्चित करें। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना दिनांक 3 दिसंबर को सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जायेगी।
कलेक्टर वर्मा ने रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 3 दिसंबर को प्रातः 6 बजे पुलिस अभिरक्षा में डाक मतपत्र की सील्ड पेटियों को विशेष वाहन से मतगणना स्थल में गणना के लिये ले जाने जिला कोषालय के दृण कक्ष से पेटियां प्राप्त करेंगे। इस कार्य के लिये अधिकृत सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एआरओ) को स्टाफ सहित जिला कोषालय में उपस्थित होने के लिये भी निर्देशित करें।