BREAKING NEWS
BIG NEWS : उज्जैन में 200 हेक्टेयर में बनेगा.. <<     KHABAR : जेएसजी उड़ान ने मेधावी विद्यार्थियों का.. <<     KHABAR : फायर सेफ्टी में लापरवाही पर डीसी कोचिंग.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : खनिज माफियाओं पर कसा शिकंजा, चार वाहन.. <<     देवास में प्रशासन का बड़ा एक्शन, फायर सेफ्टी.. <<     KHABAR : सेवा से नए सत्र का आगाज, इनरव्हील डायमंड.. <<     नशे के सौदागर पर बड़ा वार, मंदसौर पुलिस का.. <<     वैष्णो देवी से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर,.. <<     VIDEO NEWS: 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG NEWS : ग्राम पंचायत बसेड़ी भाटी के सरपंच के गृह.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नगर पालिका विवाद पर कांग्रेस का डैमेज.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम हाड़ी पिपल्या और मनासा.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी पर शाजापुर पुलिस का बड़ा प्रहार,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे कंवरलाल कुमावत (हाबरिया),.. <<     KHABAR : फोरलेन और सिटी पुलिया निर्माण में.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब ने नए सेवा सत्र का किया आगाज,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 29, 2023, 1:54 pm
KHABAR : विधानसभा आम निर्वाचन 2023- डाक मत पत्र की गिनती के लिये नियुक्त अधिकारियों को किया प्रशिक्षित, अस्वीकृत और कौन से मत पत्र होंगे स्वीकृत, अधिकारियों से कहा- पूरी पारदर्शिता के साथ करें डाक मत पत्रों की गिनती, पढ़े खबर 

Share On:-

ग्वालियर। डाक मत पत्रों की गणना करने के लिये तैनात किए गए गणना पर्यवेक्षकों व गणना सहायकों को मंगलवार को यहाँ जिला पंचायत के सभागार में प्रशिक्षित किया गया। साथ ही डाक मत पत्रों की निगती की निगरानी के लिये तैनात किए गए माइक्रो आब्जर्वर्स को भी इस अवसर पर प्रशिक्षित किया गया।

इस प्रशिक्षण में डाक मत पत्र की गिनती से संबंधित तमाम बारीकियां विस्तारपूर्वक समझाई गईं। डाक मत पत्रों की गिनती के लिए 32 माइक्रो ऑब्जर्वर, 32 गणना पर्यवेक्षक, 64 गणना सहायक और 4 रनर अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि 3 दिसम्बर को डाक मत पत्रों की गणना प्रातरू 8 बजे से शुरू होगी। राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर एस बी ओझा ने प्रशिक्षण के दौरान जानकारी दी कि डाक मत पत्रों की गणना के दौरान सबसे पहले प्रारूप 13-सी का बड़ा लिफाफा खोला जायेगा। इस लिफाफे में निर्वाचन की घोषणा निर्धारित प्रपत्र 13-ए एवं डाक मत पत्र का लिफाफा 13-बी होगा। यदि बड़े लिफाफे में कोई एक सामग्री मिले तो उसे अस्वीकृत कर सील लगाकर बंडल में रखा जायेगा।

सर्वप्रथम निर्वाचक की घोषणा प्रारूप 13-ए की संवीक्षा होगी। जिसमें खासतौर पर डाक मत पत्र क्रमांक, निर्वाचक के हस्ताक्षर और अनुप्रमाणनकर्ता अधिकारी के हस्ताक्षर देखे जायेंगे। त्रुटि मिलने पर डाक मत पत्र निरस्त कर सील लगाई जायेगी।

प्रशिक्षण के दौरान गणना अधिकारियों से कहा गया कि पूरी पारदर्शिता के साथ डाक मत पत्रों की गिनती करें। अर्थात प्रत्याशियों के गणना अभिकर्ताओं की संतुष्टि के साथ डाक मत पत्रों की गिनती को अंतिम रूप दें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE