BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 29, 2023, 8:07 pm
BIG NEWS : लव, सेक्स और मर्डर, 'खाकी वाले' का खूनी खेल, स्टाफ नर्स और पुलिसकर्मी के बीच प्रेम प्रसंग की बात आ रही सामने, घटना के बाद शहर में मची सनसनी, पढ़े खबर 

Share On:-

डेस्क। नरसिंहपुर में एक पुलिसकर्मी ने ऐसा खूनी खेल खेला की पूरे शहर में सनसनी फैल गई। पुलिसकर्मी चाकू लेकर अपनी प्रेमिका के घर में घुस गया और फिर प्रेमिका के गले पर एक के बाद एक चाकू से कई वार किए। इसके बाद पुलिसकर्मी ने प्रेमिका के घर ही फांसी का फंदा बनाया और फांसी पर लटक गया। पुलिसकर्मी की मौत हो गई है जबकि उसकी प्रेमिका जो कि स्टाफ नर्स है उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना मंगलवार रात की है बताया जा रहा है कि छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव का रहने वाला पुलिस आरक्षक अनिल बेलवंशी नरसिंहपुर जिले में ही पदस्थ था। बीती रात वो सदर मढ़िया इलाके में किराए से रहने वाले स्टाफ नर्स के कमरे पर पहुंचा और वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी विवाद के दौरान पुलिस आरक्षक अनिल बेलवंशी ने गुस्से में आकर स्टाफ नर्स के गले पर चाकू से एक के बाद एक कई वार कर दिए। खून से लथपथ हालत में जब स्टाफ नर्स बेसुध हो गई तो आरक्षक ने वहीं पर फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जिससे उसकी मौत हो गई।
स्टाफ नर्स को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां वो जिंदगी की जंग लड़ रही है। बताया जा रहा है कि वो भी जुन्नारदेव की रहने वाली है और आरक्षक व उसके बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके साथ ही ये भी जानकारी मिली है कि कुछ समय पहले स्टाफ नर्स ने आरक्षक अनिल बेलवंशी के खिलाफ पुलिस में रेप की शिकायत भी दर्ज कराई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE