BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 30, 2023, 11:36 am
BIG NEWS : उदयपुर-इंदौर वीर भूमि एक्सप्रेस और काली अंधेरी रात, जब चित्तौड़ से सवार हुई कविता तो रखी बदमाशों ने नजर, फिर जैसे ही जावरा से रवाना हुई ट्रेन तो दे दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम, घटना की भनक लगते ही परिजनों के उड़े होश, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। उदयपुर-इंदौर वीर भूमि एक्सप्रेस में एक महिला का सोने-चांदी के गहनों से भरा बैग चोरी हो गया। महिला चित्तौड़गढ़ से इंदौर जा रही थी। मध्य प्रदेश के जावरा और रतलाम के बीच बैग चोरी हो गया। इंदौर के जीआरपी थाने में मामला दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर निवासी कविता पत्नी राजेश परमार अपने परिवार के साथ पिछले दिनों चित्तौड़गढ़ शहर के शास्त्री नगर में शादी समारोह में भाग लेने आई थी। यहां राजेश परमार की भांजी की शादी थी। शादी समारोह में भाग लेने के बाद परिवार मंगलवार रात चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। रात करीब 11.45 बजे वीर भूमि एक्सप्रेस ट्रेन से परिवार इंदौर जाने के लिए निकला।

गहरी नींद का फायदा उठाकर सिर के नीचे से ले गया बैग-
रात के करीब डेढ़ से दो बजे के बीच में मध्य प्रदेश के जावरा से रतलाम के बीच में सभी की नींद लग गई। सभी थके हुए भी थे। कविता परमार के पास गहनों और नगदी से भरा बैग था। इस दौरान कोई अज्ञात चोर कविता के सिर के नीचे रखे पर्स को चुराकर ले गया। ट्रेन रतलाम स्टेशन पहुंची तो बैग गायब था। सूचना पर जीआरपी थाना पुलिस ने ट्रेन में हर जगह तलाश की लेकिन बैग नहीं मिला। इस दौरान एक यात्री ने बताया कि ट्रेन के टॉयलेट में एक बैग पड़ा है।

टॉयलेट में पड़े मिले गहनों के खाली डिब्बे-
टॉयलेट में जाकर देखा तो सोने-चांदी के गहनों का डिब्बा और पर्स खाली पड़ा था। ट्रेन रतलाम स्टेशन पर ज्यादा देर नहीं रुकी इसीलिए सभी लोग इंदौर पहुंचे। इंदौर स्टेशन पर जीआरपी थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। कविता परमार ने बताया कि उसके पास रखे हुए बैग में पांच तोला सोने का हार, नाक का नथ, मांग टीका, सोने की अंगूठी, चांदी की पायल, चांदी का कंदोरा, एक मोबाइल और दस हजार की नगदी पड़ी थी। कुल दो लाख 32 हजार 500 रुपए के सामान की चोरी हो गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE