BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 30, 2023, 1:43 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम लेवड़ा और बघाना का सोनू अहीर, जब पैमेंट का कलेक्शन निकला तो बीच रास्ते में हुआ कुछ ऐसा, वारदात की भनक लगते ही एक्शन में आई खाकी, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिन्दे की खबर

Share On:-

नीमच। शहर के उप नगर बघाना थाना अंतर्गत लेवड़ा रोड के पास सोनू अहीर के साथ मारपीट कर लूट की घटना सामने आई है। सोनू अहीर के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सोनू मंडी व्यापारी महावीर जैन के यहां पर काम करता है। शाम के समय में पेमेंट कलेक्शन करके वह लेवड़ा से नीमच की तरफ आ रहा था। इसी दौरान कुछ अज्ञात बदमाशों ने सोनू की आंखों में मिर्ची डालकर मारपीट कर उसके पास इकट्ठा हुआ रूपया लूट लिया। लूट की वारदात के बाद सोनू अहीर को जिला चिकित्सालय नीमच में भर्ती कराया गया। 
पुलिस ने सोनू के बयान लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। सोनू के पास कितना पेमेंट कलेक्शन हुआ था, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। सोनू जो कि अहीर मोहल्ले में अखाड़े के पास का रहने वाला है, उसका उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है। बताते चले कि पिछले दिनों भी बघाना थाना अंतर्गत दूदरसी गांव में एक युवक के साथ मारपीट और लूटपाट की गंभीर वारदात हुई थी। पुलिस दोनों ही मामले की जांच कर रही है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE