BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 30, 2023, 4:38 pm
BIG NEWS : कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस और आदतन अपराधी, जब दिया इस वारदात को अंजाम तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जैसे ही मिला ये सुराग..., जानिये कौन चढ़ा खाकी के हत्थे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने तीन दिन पहले थाने के मानपुरा से रात्रि को चोरी गए ट्रेक्टर मय ट्रोली को बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल को भी जब्त किया है। गिरफ्तार दोनो आरोपी वाहन चोरी के आदतन अपराधी होकर चित्तौड़गढ़ सहित राजसमन्द, भीलवाड़ा व अजमेर जिले में कई प्रकरण दर्ज है।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि कोतवाली चित्तौडगढ के मानपुरा से 27 नवम्बर को राजुगिरी गोस्वामी के घर के बाहर खड़ा स्वराज कम्पनी का ट्रेक्टर मय ट्रोली अज्ञात बदमाश द्वारा चोरी कर ले जाने का थाना कोतवाली चित्तौडगढ पर प्रकरण दर्ज किया गया।
मामले में एएसपी बुगलाल मीना व डीएसपी चित्तौड़गढ़ कर्ण सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी अध्यात्म गौतम पु.नि. के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आसुचना सकंलन कर त्वरित कार्यवाही करते हुये मुखबीर की सूचना पर आरोपी गुरजनिया थाना राशमी जिला चित्तौडगढ निवासी 36 वर्षीय नारायण लाल पुत्र रामलाल जाट व करजालिया थाना आसीन्द जिला भीलवाडा निवासी 35 वर्षीय प्रेमलाल पुत्र देवीलाल रेगर को डिटेन किया जाकर पुछताछ की गई। पुलिस पूछताछ से आरोपियों के कब्जे से चोरी किया ट्रेक्टर मय ट्रोली बरामद कर घटना में प्रयुक्त एक हीरो एचएफ डिलेक्स मोटरसाईकिल को जप्त किया गया।
गिरफतार आरोपी प्रेमलाल रेगर व नारायण लाल जाट दोनो आले दर्जे के वाहन चोर है। आरोपी प्रेमलाल रेगर के विरूद्ध पूर्व में चित्तौडगढ, राजसमन्द, अजमेर व भीलवाडा जिलो में चोरी कुल 27 प्रकरण दर्ज है। नारायणलाल जाट के विरुद्ध पुर्व में अलग-अलग थानो पर कुल 08 प्रकरण दर्ज है। दोनो आरोपियों से प्रकरण एंव अन्य चोरियो के सम्बन्ध में पुछताछ की जाकर गहन अनुसंधान किया जा रहा है।
कार्यवाही करने वाली टीम- 
एएसआई मदनलाल, हैडकानि. नवरंग, कमलेश कुमार व कानि. सुनिल कुमार।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE