डेस्क। देश के 05 राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान ख़त्म हो गया हैं। वहीं निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार पांचों राज्यों में मतगणना 03 दिसम्बर को होगी। 30 नवंबर को विभिन्न समाचार चैनल और एजेंसियों ने अपने-अपने एग्जिट पोल जारी किए। जिसमें कई चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं। आज तक न्यूज़ चैनल का एग्जिट पोल को लेकर एक वीडिओ भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। जिसमें पोल को लेकर आश्चर्य किया जा रहा हैं।
गौरतलब हैं कि आज तक चैनल द्वारा जारी किए एग्जिट पोल के अनुसार मध्य प्रदेश में फिर से भाजपा बहुमत के साथ सरकार बना रही हैं। आज तक के इस एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा को 230 सीटों में से 162 सीटें मिलने का अनुमान हैं। इस पोल को लेकर आज तक न्यूज़ चैनल के राहुल कंवल, राजदीप सरदेसाई और प्रदीप का एक वीडिओ वायरल हो रहा हैं। वीडिओ में राहुल कंवल और राजदीप दोनों ही पोल को लेकर अचंभित दिख रहे हैं। साथ ही यह भी कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि पोल जारी होने के बाद तीन दिनों तक लोगों को नींद नहीं आएगी।
वायरल वीडिओ से पता चलता हैं कि खुद आज तक न्यूज़ चैनल वालों को भी अपने पोल पर यकीन नहीं हो रहा हैं। जिस प्रकार से पोल ने नम्बर जारी किए गए हैं उस पर राहुल कंवल कह रहे हैं कि इन नंबरों से बवाल हो जाएगा। इस पोल से बड़ा कन्फूजन पैदा होगा। गड़बड़ न हो जाए वरना बड़ी फजीहत हो जाएगी। वहीं पोल से सम्बंधित प्रदीप वीडिओ में कह रहे हैं कि हमने तो ग्राउंड पर काम किया हैं, कभी-कभी हो सकता हैं गड़बड़ हो जाए। इस वायरल वीडियो की वॉईस ऑफ एमपी पुष्टि नहीं करता है।