नीमच। प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान हो गया हैं। अब सभी को 03 दिसम्बर का इंतजार हैं जब मतगणना होगी और रिजल्ट सामने आएगा। चुनाव में जीतने से लगाकर अपने प्रतिद्वंदी को हराने के लिए उम्मीदवार कई जतन करते हैं। लेकिन एक शख्स और होता हैं जो पर्दे के पीछे रहकर भी बड़ा खेल करता हैं। ये वही व्यक्ति होता हैं जिसे या तो टिकिट नहीं मिलने की नाराजगी होती हैं या किसी अपने ही दल के नेता से खुन्नस होती हैं। ऐसा ही एक मामला नीमच जिले की जावद विधानसभा से सामने आ रहा हैं। जहां एक वायरल ऑडिओ कई राज खोल रहा हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ऑडियो कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर का बताया जा रहा हैं। वॉइस ऑफ़ एमपी उक्त वायरल ऑडिओ की पुष्टि नहीं करता हैं।
वायरल ऑडिओ में कांग्रेस नेता और जावद से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार अहीर विधानसभा के गांव ढाणी के किसी कांग्रेस कार्यकर्ता से फोन पर बात कर रहे हैं। ऑडिओ में अहीर भाजपा प्रत्याशी सखलेचा के पक्ष में मतदान के लिए जोर दे रहे हैं। साथ ही कह रहे हैं कि निर्दलीय प्रत्याशी पूरण अहीर को वोट देने से कोई फायदा नहीं हैं क्योंकि वो जीत नहीं रहा हैं। ऑडिओ में अहीर कांग्रेस कार्यकर्ता से कह रहे हैं कि गांव में समाज के लोगों की मीटिंग करो और 05 लाख रूपए की डिमांड करो। सखलेचा हार जाएगा तो भी हमारा मकसद पूरा नहीं होगा। हम लोग तो समंदर की मदद नहीं कर रहे हैं। किसी भी तरह से वोट समंदर के पक्ष में नहीं जाना चाहिए।
ऑडिओ में राजकुमार कह रहे हैं कि पूरण ने पहले भी 50 लाख रूपए लेकर मेरे खिलाफ काम किया था। जावद में तीनों ही भाजपा के ही उम्मीदवार हैं। इसलिए समंदर को वोट न देते हुए, सखलेचा से पैसे लेकर सखलेचा के पक्ष में मतदान करो। राजकुमार अहीर ऑडिओ में आगे कह रहे हैं कि कमलनाथ का फोन आ गया वरना अगर इन तीनों के अलावा मैं भी मैदान में होता तो आराम से जीत जाता।
वायरल ऑडिओ में कितनी सच्चाई हैं ये तो पुष्टि होने के बाद ही पता चलेगा। लेकिन 03 दिसम्बर के दिन जब परिणाम आएगा तो ऑडिओ की सच्चाई भी सामने आ जाएगी। खेर देखना हैं कि पीसीसी चीफ कमलनाथ और जिला कांग्रेस इस वायरल ऑडिओ पर क्या एक्शन लेते हैं।