BREAKING NEWS
BIG NEWS : लौटखेड़ी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की.. <<     BIG UPDATE: झांझरवाड़ा में निवेश और रोजगार की सफलता.. <<     BIG VIDEO NEWS : गांधीसागर में चीतों का नया ठिकाना,.. <<     वोट चोरी और बिजली कटौती के मुद्दे पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : भगवानपुरा में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश.. <<     सुंदरसी में दर्दनाक हादसा, घर की लाइट सुधारते.. <<     KHABAR : बीएसएनएल की केबल बार-बार कटने से नेटवर्क.. <<     राजस्व रिकॉर्ड में आबादी दर्ज नहीं होने से.. <<     BIG NEWS : सरवानिया में जनता के भरोसे यातायात.. <<     BIG NEWS : नीमच से राजस्थान तक फरार आरोपियों पर.. <<     VIDEO NEWS : खनियांधाना में जमीनी विवाद बना खूनी जंग,.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव-2026, चित्तौड़गढ़ की पांच पंचायत.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर में चीतों के लिए तैयार हो रहा.. <<     KHABAR : राहुल गांधी ने निभाया वादा, बड़वानी की.. <<     KHABAR : शाजापुर बस स्टैंड पर सांडों का संग्राम, 10.. <<     KHABAR : भगवानपूरा मे कांग्रेसियो ने निकाला मार्च.. <<     KHABAR : जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 2, 2023, 10:44 am
BIG NEWS : राजकुमार अहीर का ऑडियो वायरल होने के बाद कमलनाथ का बड़ा एक्शन, पीसीसी चीफ ने कांग्रेस नेता को किया 06 साल के लिए पार्टी से बाहर, लगातार मिल रही थी शिकायते, पढ़े खबर     

Share On:-

नीमच। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अनुशासनहीनता के मामले में नीमच जिले के कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर को 06 साल के लिए पार्टी से निष्काषित कर दिया हैं। राजकुमार अहीर के खिलाफ लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने की शिकायत मिल रही थी और अभी हाल ही में राजकुमार का एक ऑडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें राजकुमार अहीर भाजपा प्रत्याशी को जिताने की बात कह रहे थे। इन सभी कारणों की वजह से पीसीसी चीफ कमलनाथ ने निष्काशन का बड़ा एक्शन लिया हैं। 
गौरतलब हैं कि अभी हाल ही में राजकुमार अहीर का एक ऑडियो वायरल हुआ था जिसमें राजकुमार अहीर कांग्रेस कार्यकर्ता से जावद सीट से भाजपा उम्मीदवार ओमप्रकाश सखलेचा को जिताने के लिए पैसे लेकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की बात कह रहे हैं। यह ऑडियो वायरल होने के बाद वॉइस ऑफ़ एमपी ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। जिसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने तुरंत संज्ञान लेते हुए राजकुमार अहीर पर कड़ी कार्यवाई की और 06 साल के लिए कांग्रेस से निष्काषित कर दिया हैं। 

50 लाख रूपये लेकर फार्म उठाने का भी आरोप-
राजकुमार अहीर पर पहले भी कई ऐसे आरोप लगते हुए आए हैं, जिसमे राजकुमार ने कांग्रेस के खिलाफ काम किया हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में हुए विधानसभा चुनाव में जावद से कांग्रेस उम्मीदवार समंदर पटेल से 50 लाख रूपए लेकर निर्दलीय रूप में भरा फॉर्म उठाने का भी आरोप लगा हैं। जिसकी शिकायत भी कमलनाथ तक पहुंची थी। फिर अब ये ऑडियो वायरल होने के बाद कमलनाथ ने एक पल की भी देरी नहीं की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE